- Hindi News »
- India »
- Sharad Pawar Is Reaping What He Sows Says Bjp Leader Girish Mahajan On Rebellion In Ncp
‘शरद पवार ने जो बोया, वही काट रहे हैं’, एनसीपी में बगावत पर बोले BJP नेता गिरीश महाजन
- Written By: किर्तेश ढोबले

गिरिश महाजन
मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता गिरीश महाजन ने सोमवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने जो बोया है, वही काट रहे हैं। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे-नीत महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसे राकांपा के संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। शरद पवार ने 24 वर्ष पहले राकांपा की स्थापना की थी।
महाजन ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने सुना कि शरद पवार इसे (रविवार के घटनाक्रम को) लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का अपमान करार दे रहे हैं। उन्होंने इसे अलोकतांत्रिक बताया है।” शरद पवार द्वारा 1978 में राज्य में वसंतदादा पाटिल की सरकार गिराए जाने का जिक्र करते हुए महाजन ने कहा, ‘‘वह दोहरे मापदंड नहीं अपना सकते। उन्होंने जो बोया है, वही काट रहे हैं। जब वह ऐसी चीजें करते हैं तो यह लोकतांत्रिक है। अजित पवार समेत उनके विधायकों ने उन्हें छोड़ दिया है। हम उनके (पवार) राज्यव्यापी दौरे के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
जन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
नासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
राकांपा (अजित गुट) के शामिल होने के बाद विभागों के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर महाजन ने कहा कि यह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, (छगन) भुजबल और अन्य नेताओं ने फडणवीस से मुलाकात की। वे इस पर चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे।”
राकांपा नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने और फिर उनसे हाथ मिलाने को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर तंज कसे जाने से जुड़े सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप राजनीति का हिस्सा है। (एजेंसी)
Sharad pawar is reaping what he sows says bjp leader girish mahajan on rebellion in ncp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













