- Hindi News »
- India »
- Shankaracharya Avimukteshwarananda Shows Mirror To Kumar Vishwas And Also Attacks Kejriwal
अगर वो चाहते हैं कि हिंदुओं…शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कुमार विश्वास को दिखाया आईना, केजरीवाल पर भी किया प्रहार
इन दिनों पूर्व राजनेता और वर्तमान कवि कुमार विश्वास के दो बयान बेहद चर्चा में हैं। उन्होंने सोनाक्षी-जहीर की शादी को लेकर टिप्पणी की थी। जिस पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्हें कड़ी नसीहत दी है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कुमार विश्वास व शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: इन दिनों पूर्व राजनेता और वर्तमान कवि कुमार विश्वास के दो बयान बेहद चर्चा में हैं। एक बयान में उन्होंने फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी को लेकर टिप्पणी की थी तो दूसरे बयान में उन्होंने बिना नाम लिए बेटे का नाम तैमूर रखने के लिए सैफ अली खान और करीना कपूर को निशाना बनाया था। इसे लेकर अब ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उन्हें आईना दिखाया है।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में परमधर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। यह एक बड़ा अवसर है, जिसमें देश के सभी विद्वान जुटेंगे, साधु-महात्मा जुटेंगे। ऐसे में सनातन धर्म से जुड़ी जो भी समस्याएं आ रही हैं। उन पर चर्चा की जाएगी और मंथन के बाद वहीं से मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पहले अरविंद केजरीवाल और फिर कुमार विश्वास पर निशाना साधा।
18 हजार रुपये में गोहत्या…: शंकराचार्य
आम आदमी पार्टी द्वारा पुजारियों और ग्रंथियों को मानदेय देने की घोषणा के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आप पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम 18 हजार रुपये लेकर गोहत्या का समर्थन नहीं कर सकते। अगर वे गोहत्या रोकने की बात करेंगे, तभी हम उनका समर्थन करेंगे, उनके लिए अभियान चलाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
केजरीवाल के रास्ते पर चल पड़े सिसोदिया, जस्टिस स्वर्ण कांता को लिखी चिट्ठी, HC में पेश न होने का किया ऐलान
कांग्रेस की थाली में खाते हैं केजरीवाल! CM नायब सैनी ने AAP के दोहरे मापदंडों की खोली पोल
गुजरात में भी खत्म हो जाएगी आप! 7 सांसदों के बाद अब राज्य के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी; कही यह बात
AAP के 7 सांसदों की बगावत के बीच ‘अडिग’ रहे बलबीर सीचेवाल; क्यों ठुकराया पाला बदलने का ऑफर?
गोरक्षा की बात करने वालों को देंगे समर्थन
पुजारियों द्वारा ग्रंथियों को मानदेय देने की घोषणा की जा रही है, लेकिन अभी तक आम आदमी पार्टी ने गोहत्या रोकने की कोई घोषणा नहीं की है। अभी तक किसी भी पार्टी ने गोहत्या रोकने की घोषणा नहीं की है। इसलिए हम फिर से साफ कर देना चाहते हैं कि हम सिर्फ उन्हीं का साथ देंगे जो गाय की रक्षा की बात करेंगे। बहुसंख्यक हिंदुओं का मानना है कि गोहत्या बंद होनी चाहिए, लेकिन फिर भी इसे क्यों नहीं माना जा रहा है।
कुमार विश्वास को भी दिखाया आईना
विश्व प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के बयान को लेकर देश में लगातार चर्चा हो रही है। इस बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बातचीत के दौरान कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा अच्छे इंसान हैं। उनके दिल में भगवान राम के लिए भावनाएं हैं, इसलिए उन्होंने अपने घर का नाम रामायण और अपने बच्चों का नाम लवकुश रखा। उनके दिल में भगवान राम के लिए श्रद्धा थी। उन्होंने अपनी बेटी की स्थिति को स्वीकार कर लिया।
देश से जुड़ी अन्य ताज़ातरीन ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब उनके बारे में कुछ भी कहना उन्हें ही दुख पहुंचाना है। ऐसा कुछ क्यों कहना जिससे किसी को दुख पहुंचे। फूल से मारना भी मारना है, मारना नहीं चाहिए। अगर कुमार विश्वास चाहते हैं कि हिंदू हिंदुओं के बीच शादी करें, तो उन्हें यह जरूर कहना चाहिए। लेकिन अगर किसी के घर की बात है, जिससे दिल दुखता है, तो किसी व्यक्ति के बारे में ऐसी बातें नहीं कही जानी चाहिए।
Shankaracharya avimukteshwarananda shows mirror to kumar vishwas and also attacks kejriwal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP Victory: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न; मंत्री अतुल सावे ने कार्यकर्ताओं संग खेली फुगड़ी
May 05, 2026 | 09:15 AMVasai Virar Flood Solution: वसई-विरार में बाढ़ से राहत की उम्मीद, खाड़ी चौड़ीकरण पर प्रशासन ने बढ़ाई रफ्तार
May 05, 2026 | 09:13 AMNagpur Suicide Case: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने दी जान, मामले में ससुराल पक्ष पर FIR;पुलिस जांच तेज
May 05, 2026 | 09:03 AMमहाकालेश्वर भस्म आरती दर्शन, पूजन के बाद हुआ मनमोहक श्रृंगार
May 05, 2026 | 09:01 AMAndheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
May 05, 2026 | 08:59 AMहोर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
May 05, 2026 | 08:51 AMलोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
May 05, 2026 | 08:51 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














