- Hindi News »
- India »
- Shakuntala Devi The Woman Of India Who Even Beat The Computer On The Strength Of His Intelligence
शकुंतला देवी: भारत की वह महिला, जिसने अपने बुद्धि के दम पर कंप्यूटर को किया फ़ैल
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: मानव कंप्यूटर कहे जानेवाली शकुंतला देवी जिनका आज जन्मदिन है। 4 नवम्बर 1929 को बेंगलुरु में जन्मीं शकुंतला देवी (Shakuntala Devi birthday Anniversary) ने गणित के जटिल सवालों को बिना किसी मशीनी सहायता के हल करके दुनिया भर में डंका बजा दिया था। उनकी खासियत यह थी कि उनको कितना भी बड़ा कैलकुलेशन दिया जाता, वह कुछ सेकंडो में पलक झपकते ही उसका आंसर निकाल देते थे।
गणित की दुनिया से रू-ब-रू
शकुंतला के पिता ने उन्हें ताश पत्तों के जरिए गणित की दुनिया से रू-ब-रू कराया। उनकी स्मरण शक्ति बचपन से अच्छी थी। वह तीन साल की कम उम्र में ही अपनी गणनाओं का प्रदर्शन करने लगीं। जिस वजह से लोग दंग रह जाते थे। उन्हें बचपन में कोई औपचारिक शिक्षा नहीं मिली थी।
शकुंतला ने ताश खेलते हुए कई बार अपने पिता को हराया। तब पिता को बेटी की इस क्षमता के बारे में पता चला। पिता ने सर्कस छोड़ शकुंतला देवी पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करना शुरू कर दिया। जिससे उन्हें लोकप्रियता मिलनी शुरू हो गई। बता दें कि जब दुनिया में कंप्यूटर का प्रचलन शुरू हुआ, तब उन्हें मानव कंप्यूटर का नाम भी दे दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
R Madhavan Career: आर्मी में जाना था सपना, लेकिन 6 महीने की उम्र ने बदल दी किस्मत, ऐसे बने सुपरस्टार आर माधवन
CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘रद्दी’ प्रदेश अध्यक्ष, तो भड़के दिग्विजय सिंह; तत्काल माफी की रखी मांग
दंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल
IPL 2026 Final में अंपायरिंग पर फूटा गुस्सा, जॉर्डन कॉक्स के कैच पर बवाल, रजत पाटीदार की अंपायर से तीखी बहस
शकुंतला देवी की खासियत यह थी कि वो सभी प्रश्न के हल जुबानी बता देती थीं। जब दुनिया में कंप्यूटर के बारे में कोई नहीं जानता था और ना ही ऐसे कैलकुलेटर आए थे जो बड़ी से बड़ी संख्या का गुना, जोड़ना , भाग, घटाना कर दे। उस समय शकुंतला देवी ने गणित की वंडर गर्ल के रूप में तहलका मचाया था।
पहली बार सुर्खियों में आईं शकुंतला देवी
शकुंतला देवी पहली बार तब सुर्ख़ियों में आई जब बीबीसी के रेडिओ कार्यक्रम में उन्होंने जटिल सवाल का जवाब तुरंत ही दे दिया था। इसमें मजे की बात यह रही थी कि शकुंतला देवी का जवाब सही था जबकि रेडियो प्रस्तोता का जवाब गलत था।
शकुंतला देवी के वह प्रदर्शऩ जिसने कर दिया सबको हैरान
टेक्सास के डलास के दक्षिणी मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी में जनवरी 1977 में जब शकुंतला देवी ने केवल 50 सेकेंड में संख्या 201 की 23वीं घात/रूट (20123) का सही उत्तर ‘546372891’ निकालकर सबके होश उड़ा दिए थे। उन्होंने उस समय के 13,000 निर्देशों वाले सबसे तेज कंप्यूटर ‘यूनिवेक’ को भी अपने कौशल से पछाड़ा था, जहां उसने यह गणना करने में 62 सेकेंड का समय लगाया था।
वहीं 18 जून 1980 को शकुंतला देवी ने 13 अंकीय दो संख्याओं 7,686,369,774,870 तथा 2,465,099,745,779’ का गुणा मानसिक रूप से करके अपनी प्रतिभा साबित कर दी थी। जिसके लिए उन्हें लंदन के इंपीरियल कॉलेज के कंप्यूटर विभाग में चयनित किया गया था। उन्होंने केवल 28 सेकेंड में इसका सही उत्तर 18,947,668,177,995,426,462,773,730 दिया था।
शकुंतला देवी जिन्होंने अपने कौशल और प्रतिभा के दम पर कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्हें मिले कुछ अवॉर्डों की जानकारी
| 1 | Distinguished Woman of the Year Award | 1969, फिलीपींस विश्वविद्यालय |
| 2 | गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स | 1982 |
| 3 | रामानुजन गणितीय जीनियस अवॉर्ड | 1988, अमेरिका की और से |
| 4 | लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड | 2013 |
2013 में हुआ निधन
शकुंतला देवी का निधन साल 2013 में हुआ। वे लंबे समय से बीमार थे जिस वजह से उन्होंने 83 साल की आयु में अपने जीवन की अंतिम सांस ली।
Shakuntala devi the woman of india who even beat the computer on the strength of his intelligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
R Madhavan Career: आर्मी में जाना था सपना, लेकिन 6 महीने की उम्र ने बदल दी किस्मत, ऐसे बने सुपरस्टार आर माधवन
May 31, 2026 | 10:19 PMCM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘रद्दी’ प्रदेश अध्यक्ष, तो भड़के दिग्विजय सिंह; तत्काल माफी की रखी मांग
May 31, 2026 | 10:00 PMदंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल
May 31, 2026 | 09:55 PMIPL 2026 Final में अंपायरिंग पर फूटा गुस्सा, जॉर्डन कॉक्स के कैच पर बवाल, रजत पाटीदार की अंपायर से तीखी बहस
May 31, 2026 | 09:55 PM‘तुम बहुत खराब गा रहे हो’, जब अनु मलिक की डांट से हैरान रह गए थे Kumar Sanu, फिर देर रात मिला खास फोन
May 31, 2026 | 09:43 PMDaund – Pune Rail Crisis: सुप्रिया सुले ने जताई गंभीर चिंता, रेल मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
May 31, 2026 | 09:31 PMगोरस भंडार में गंदगी और मिलावट का खेल? 25 लाख के दूध-घी जब्त; वर्धा में तुकाराम मुंढे की महाकार्रवाई
May 31, 2026 | 09:30 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM










