Weather News: मॉनसून ने बदली चाल! कल दिल्ली, UP, बिहार में बारिश का हाई अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Kal Ka Mausam: देशभर में मानसून का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश बढ़ने का अनुमान जताया है। गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।
Rain Alert
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Kal Ka Mausam 23 August 2025: देशभर में मानसून का कहर जारी है। महाराष्ट्र, असम, मेघालय और मणिपुर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने 22 से 26 अगस्त तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश बढ़ने का अनुमान जताया है। 22 और 23 अगस्त को गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान में अगले 7 दिनों तक बारिश होती रहेगी।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। सुबह की तेज धूप दोपहर तक घने बादलों और बारिश में बदल जाती है, जिससे लोगों को बदलते मौसम का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी के अनुसार, पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है। 22 अगस्त से 27 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बूंदाबांदी जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश में लोग पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। अगले तीन दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 22 से 25 अगस्त तक राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि आज भी कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के लोगों को आज से दो दिनों में उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 अगस्त को दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश की प्रबल संभावना है। निचले इलाकों में जलभराव और शहरी इलाकों में बाढ़ आ सकती है।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा?

उत्तराखंड में इस बार मानसून ने कहर बरपाया है। राज्य में बादल फटने से कई लोगों की जान चली गई है। साथ ही कई लोगों के घर पानी के बहाव में बह गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अब अगले सात दिनों तक राज्य में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 22 से 24 अगस्त के बीच कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

जानिए कल आपके यहां कितना रहेगा तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 31°C 23°C
मुंबई 29°C 26°C
कोलकाता 30°C 26°C
चेन्नई 35°C 27°C
पटना 32°C 26°C
रांची 26°C 22°C
भोपाल 28°C 23°C
जयपुर 32°C 26°C
लखनऊ 32°C 25°C
शिमला 22°C 17°C

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 26 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान में भी कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?

गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। 26 से 28 अगस्त तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 26 से 28 अगस्त तक बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com