'धमकी कहीं सच तो नहीं...', एक हफ्ते पहले खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी थी संसद पर हमले की वार्निंग

Security Breach In Lok Sabha 2023 Gurpatwant Singh Pannun
लोकसभा 2023 में सुरक्षा उल्लंघन (Designed Photo)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) ने हाल ही में 13 दिसंबर संसद (Parliament) पर हमला करने की धमकी दी थी। जिसके बाद आज ही वो तारीख है, जब 2001 में संसद पर हमला हुआ था। ऐसे में आज शीतकालीन सत्र के दौरान जब बीजेपी के पश्चिम बंगाल के माल्दह उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू बोल रहे थे तब ही एक युवक ने दर्शक दीर्घ से नीचे कूदकर गैस स्प्रे किया। 

जिसके बाद संसद में अफरा-तफरी मच गई। इस हरकत में युवक के साथ एक लड़की भी थी। सुरक्षाकर्मियों ने जल्दी से आकर दोनों लोगों को पकड़ा। हालांकि सांसदों ने बताया कि सबसे पहले खुद सांसदों ने दोनों लोगों को पकड़ा इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। ऐसे में अब यह समझा जा रहा है कि क्या सच में गुरपतवंत सिंह पन्नू की उस चेतावनी का असर है, जो आज से लगभग एक हफ्ते से पहले दी थी। 

https://twitter.com/ANI/status/1734842655962693883

प्रदर्शनकारी में से युवक का नाम अमोल शिंदे है, जिसकी उम्र 25 साल है। वह लातूर, महाराष्ट्र का रहने वाला है। जबकि युवती का नाम नीलम पुत्री कौर सिंह है, जिसकी उम्र 42 साल है और वह रेड स्क्वेयर मार्केट, हिसार की रहने वाली है। प्रदर्शन के दौरान दोनों, 'तानाशाही बंद करो।।मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार बंद करो…' के नारे लगा रहे थे। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com