- Hindi News »
- India »
- Secretly Married To Pakistani Girl Question Raises On National Security Crpf Jawan Dismissed
सीमा पार मोहब्बत या देशद्रोह? CRPF जवान की इस हरकत से हिली सुरक्षा एजेंसियां, नेशनल सिक्योरिटी पर उठे सवाल
CRPF की आंतरिक जांच में यह सामने आया कि मुनीर अहमद ने पिछले साल 24 मई को वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान की मेनल खान से निकाह किया था। हालांकि, उन्होंने इस निकाह की सूचना न तो विभाग को दी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
नवभारत डिजिटल डेस्क : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले में सख्त कदम उठाते हुए 41वीं बटालियन के कांस्टेबल (सीटी/जीडी) मुनीर अहमद को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
उन पर आरोप है कि उन्होंने एक पाकिस्तानी महिला से गुपचुप तरीके से शादी की और उसकी वीजा समाप्त होने के बावजूद उसे भारत में छुपाकर रखा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अहमद ने यह पूरी जानकारी विभाग से छिपाई और सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन किया।
निकाह करने की नहीं दी जानकारी
CRPF की आंतरिक जांच में यह सामने आया कि मुनीर अहमद ने पिछले साल 24 मई को वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान की मेनल खान से निकाह किया था। हालांकि, उन्होंने इस निकाह की सूचना न तो विभाग को दी और न ही पत्नी के भारत में रहने की वैधता को लेकर किसी तरह की जानकारी साझा की। यह सीधा सेवा नियमों का उल्लंघन है और साथ ही यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरे की घंटी माना गया।
सम्बंधित ख़बरें
सीआरपीएफ में 9195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; आवेदन शुरू
शहबाज ने लिखा ‘नोबेल’ पत्र…मैंने रूकवाए हैं 8 युद्ध, फिर जगा ट्रंप का नोबेल प्रेम, टैरिफ को दिया क्रेडिट
लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार थे हम…ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताई सीजफायर का सच्चाई
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद खुलासा
यह मामला उस समय सामने आया जब 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का निर्देश दिया। इसी आदेश के तहत मेनल खान को 29 अप्रैल तक देश से वापस भेजा जाना था। हालांकि, उन्होंने वीजा विस्तार के लिए पहले ही गृह मंत्रालय में आवेदन किया था, जो अब भी लंबित है।
जब मेनल को डिपोर्ट करने के लिए बस से अटारी-वाघा बॉर्डर की ओर रवाना किया गया, तभी उनके वकील ने कोर्ट से स्टे ऑर्डर दिलवाया, जिसके चलते आखिरी वक्त में उनकी पाकिस्तान वापसी टल गई।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सीआरपीएफ का जीरो टॉलरेंस रुख
सीआरपीएफ ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए सख्त रुख अपनाया और मुनीर अहमद को बिना किसी देरी के सेवा से बर्खास्त कर दिया। CRPF प्रवक्ता और उप महानिरीक्षक (DIG) एम दिनाकरन ने कहा, “मुनीर के आचरण को सेवा शर्तों का उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना गया है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बल में कार्यरत किसी भी कर्मी से यह अपेक्षा की जाती है कि वह सेवा के सभी नियमों का निष्ठा से पालन करे, खासकर जब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हो।
Secretly married to pakistani girl question raises on national security crpf jawan dismissed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य रेल का मेगा ब्लॉक: इगतपुरी-कसारा सेक्शन में 17 से 22 मई तक असर, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
May 16, 2026 | 10:51 AMजेल से रची थी साजिश, नितिन गडकरी धमकी केस में बड़ा फैसला, दो आरोपियों को 5 साल की सजा
May 16, 2026 | 10:49 AMशाजापुर में दर्दनाक हादसा: AC बस में जिंदा जल गया 4 साल का मासूम, आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड में नहीं था पानी
May 16, 2026 | 10:46 AMOla-Uber और Rapido पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र सरकार का सख्त फैसला, अब फोन से गायब हो सकते हैं ऐप्स
May 16, 2026 | 10:43 AMवर्धा हिंदी यूनिवर्सिटी के क्लर्क ने 100 से अधिक छात्राओं को भेजे अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप, आरोपी सस्पेंड
May 16, 2026 | 10:41 AMPM मोदी की अपील के बाद CM फडणवीस का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में 6 महीने तक नहीं होंगे बड़े सरकारी कार्यक्रम
May 16, 2026 | 10:36 AMपंजाब: बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम का सफल रेस्क्यू, 9 घंटों तक लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, देखें VIDEO
May 16, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














