Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली क्लासरूम घोटाले में 5 घंटे तक चली पूछताछ, सवालों के जवाब नहीं दे पाए पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन

2000 करोड़ क्लासरूम घोटाले में ACB ने सत्येंद्र जैन से 5 घंटे में 35 सवाल पूछे, लेकिन वे अधिकतर का जवाब नहीं दे सके। उन्होंने फैसलों की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर डाली।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 06, 2025 | 08:43 PM

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सतेन्द्र जैन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली के बहुचर्चित 2000 करोड़ रुपये के क्लासरूम घोटाले मामले में एसीबी की जांच तेज हो गई है। इस सिलसिले में पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उनसे लगभग 35 सवाल किए गए, लेकिन वे अधिकांश का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूछताछ के दौरान उन्होंने फैसलों को कैबिनेट और शिक्षा विभाग पर टालने की कोशिश की, लेकिन ठोस दस्तावेज नहीं दिखा पाए। यह मामला राजधानी के सरकारी स्कूलों में 12 हजार से अधिक कक्षाओं के निर्माण में अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है।

पूछताछ से पहले जैन ने खुद को राजनीतिक साजिश का शिकार बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण काम किया और यह जांच जनता का ध्यान भटकाने की एक चाल है। उनका दावा था कि मौजूदा सरकार निजी स्कूलों को बढ़ावा दे रही है और असली मुद्दों से भाग रही है। हालांकि, एसीबी की टीम ने पूछताछ के दौरान उनसे सभी खर्चों और फैसलों के पीछे का लिखित आधार मांगा, जो वे उपलब्ध नहीं करा सके।

#WATCH | AAP leader and former Delhi Minister Satyendar Jain arrives at Anti-Corruption Bureau (ACB) office. ACB has issued a summon to him over alleged corruption in the construction of classrooms in Delhi government schools. pic.twitter.com/7fOJy2OttW — ANI (@ANI) June 6, 2025

सम्बंधित ख़बरें

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO

दिल्ली सरकार का सख्त फरमान: 10 साल पुरानी डीजल-15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियां सीधे होंगी स्क्रैप, नोटिस जारी

15 फरवरी का इतिहास: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत

‘तेरा आज नंगा परेड निकलेगा…’, DU वाली महिला पत्रकार ने सुनाई आपबीती, बोली- ब्राह्मण होने की वजह से हुआ हमला

एसीबी के सवालों में उलझे सत्येंद्र जैन
सत्येंद्र जैन को एसीबी ने दिल्ली सिविल लाइंस स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। लगभग पांच घंटे चली इस पूछताछ में उनसे 35 सवाल पूछे गए। लेकिन वे अधिकतर का स्पष्ट जवाब देने में असमर्थ रहे। उन्होंने कई बार कहा कि फैसले कैबिनेट की सहमति से हुए, लेकिन जब उनसे लिखित प्रमाण मांगे गए तो कोई दस्तावेज नहीं दे पाए। उन्होंने कुछ जवाबों की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर डालने की भी कोशिश की।

G-7 समिट में शामिल होंगे PM मोदी, भारत-कनाडा संबंधों की हो सकती है नई शुरुआत; मार्क कार्नी ने फोन पर दिया न्योता

राजनीतिक साजिश का आरोप, लेकिन जवाब नदारद
पूछताछ से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें और अन्य नेताओं को राजनीतिक साजिश के तहत तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था में जो सुधार हुआ, वह विपक्ष को रास नहीं आ रहा है। लेकिन एसीबी के सामने वे किसी भी सवाल का सटीक और दस्तावेजी जवाब देने में विफल रहे। अब इसी मामले में एक और पूर्व मंत्री को 9 जून को बुलाया गया है।

Satyendar jain classroom scam acb delhi questioning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2025 | 08:43 PM

Topics:  

  • AAP
  • Delhi
  • New Delhi News
  • Satyendra Jain

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.