-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi G7 Summit Invite Canada Mark Carney Visit
G-7 समिट में शामिल होंगे PM मोदी, भारत-कनाडा संबंधों की हो सकती है नई शुरुआत; मार्क कार्नी ने फोन पर दिया न्योता
- Written By: सौरभ शर्मा
PM मोदी इस महीने कनाडा में होने वाले G7 समिट में हिस्सा लेंगे। उन्हें कनाडा के PM मार्क कार्नी ने फोन कर न्योता दिया, जिसके लिए मोदी ने आभार जताते हुए उन्हें बधाई भी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली/ओटावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में आयोजित होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बार यह वैश्विक बैठक कनाडा के कनानैस्किस में हो रही है और भारत को इसमें विशेष आमंत्रित देश के तौर पर बुलाया गया है। खुद कनाडा के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फोन कर पीएम मोदी को निमंत्रण दिया है। पीएम मोदी ने फोन वार्ता के बाद एक्स पोस्ट में इस बातचीत की जानकारी दी और कार्नी को उनकी चुनावी जीत पर शुभकामनाएं भी दी हैं। इस दौरे को भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
कनाडा में सरकार बदलने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की उम्मीदें बढ़ी हैं। पिछली सरकार के समय खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर भारत-कनाडा के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। लेकिन मार्क कार्नी के सत्ता में आने के बाद यह पहला बड़ा कूटनीतिक संवाद है। ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा सिर्फ एक सम्मेलन तक सीमित नहीं, बल्कि भारत-कनाडा संबंधों को पटरी पर लाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
पीएम मोदी को फोन पर मिला आमंत्रण
जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फोन पर आमंत्रित किया। यह फोन कॉल दोनों देशों के बीच हाल के समय का सबसे अहम संवाद साबित हुआ है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस बातचीत का जिक्र करते हुए न केवल सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की, बल्कि कार्नी को उनकी चुनावी जीत पर शुभकामनाएं भी दीं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने कनाडा के साथ मजबूत साझेदारी की उम्मीद भी जताई है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
कर्नाटक सरकार लगातार एक्शन मोड में, CM के राजनीतिक सचिव पर गिरी गाज, इंटेलिजेंस चीफ का भी ट्रांसफर
भारत-कनाडा संबंधों में नई उम्मीदें
कार्नी की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब भारत को कूटनीतिक रूप से आमंत्रित किया गया है। पिछली सरकार के दौरान खालिस्तान समर्थकों को लेकर पैदा हुए तनाव के चलते रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे थे। लेकिन अब दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई यह बातचीत एक नई शुरुआत का संकेत है। पीएम मोदी की यह यात्रा न केवल अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भूमिका को और सशक्त करेगी, बल्कि द्विपक्षीय संबंधों में भी गर्माहट ला सकती है।
Pm modi g7 summit invite canada mark carney visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














