Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

“आप’ में हिम्मत नहीं…’, संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को जंतर-मंतर बुलाया; दिया सार्वजनिक बहस का चैलेंज

दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में पहुंचने वाला है, जिससे राजनीतिक पारा भी आसमान छू रहा है। अरविंद केजरीवाल का मुकाबला कर रहे नई दिल्ली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को खुली...

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jan 29, 2025 | 10:29 PM

"आप' में हिम्मत नहीं...', संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को जंतर-मंतर बुलाया; दिया सार्वजनिक बहस चैलेंज

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में पहुंचने वाला है, जिससे राजनीतिक पारा भी आसमान छू रहा है। अरविंद केजरीवाल का मुकाबला कर रहे नई दिल्ली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को खुली चुनौती दी है। उन्होंने केजरीवाल को 31 जनवरी को जंतर-मंतर पर सार्वजनिक बहस के लिए चैलेंज किया है।

अरविंद केजरीवाल को संबोधित एक पत्र में दीक्षित ने कहा कि जब से उन्हें नई दिल्ली सीट के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया है, तभी से वह केजरीवाल को नई दिल्ली से विधायक के रूप में उनके कामों को लेकर चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैंने व्यवस्थित रूप से दिल्ली सरकार के आंकड़ों का उपयोग करते हुए न केवल आपके विभिन्न दावों पर सवाल उठाए हैं, बल्कि उन्हें पूरी तरह से झूठा साबित किया है।

संदीप दीक्षित ने दुख जताते कहा कि मैं जानता हूं कि केजरीवाल में सच्चाई का सामना करने की “हिम्मत नहीं है” और वह “कभी हिम्मत नहीं करेंगे” जहां उनके “गढ़े हुए झूठ” सार्वजनिक रूप से सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि यह बहस 31 जनवरी को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच जंतर-मंतर पर होगी। दीक्षित ने पत्र में लिखा कि “मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के (पूर्व) मुख्यमंत्री के रूप में आप इन सवालों का जवाब खुद देंगे या किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में या किसी ऐसी बहस में देंगे, जहां हम एक मंच पर साथ आ सकें।

सम्बंधित ख़बरें

Year Ender 2025: दिल्ली में AAP हुई साफ…बिहार में NDA 200 पार, इस साल किसने लगाया सटीक अनुमान?

‘सौरभ पर ED की रेड सही…बहुत पहले हो जानी चाहिए थी’, भाजपा के साथ AAP के खिलाफ संदीप दीक्षित

संपादकीय: उपचुनाव नतीजों से ‘आप’ का बढ़ा हौसला, फिर से जीत की ओर हुई अग्रसर

BJP का चुनावी खर्च AAP से चार गुना ज्यादा, दिल्ली चुनाव 2025 में उड़ाए गए करोड़ों रुपये; EC से मिली जानकारी

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर इस केजरीवाल कांटे के मुकाबले में फंस गए हैं। एक तरफ हाई प्रोफाइल कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित हैं तो दूसरी तरफ भाजपा ने प्रवेश वर्मा को केजरीवाल के सामने मैदान में उतारा है। इसी वजह से इस सीट त्रिकोणीय लड़ाई है। ऐसे में केजरीवाल  के लिए करो या मरो का मुकाबला है।

दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

Sandeep dixit wrote a letter and challenged kejriwal to the bus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2025 | 10:20 PM

Topics:  

  • Delhi Assembly Elections
  • Sandeep Dikshit

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.