Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘लॉजिक के साथ बोलें केजरीवाल’, भाजपा से मिले संदीप दीक्षित के सुर…हार्स ट्रेडिंग के मुद्दे पर AAP को घेरा

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोपों लेकर कहा कि केजरीवाल लॉजिकली बोलें।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Feb 07, 2025 | 01:49 PM

संदीप दीक्षित और केजरीवाल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोपों लेकर कहा कि केजरीवाल लॉजिकली बोलें। आप का आरोप है कि भाजपा ने 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आप के 16 उम्मीदवारों को अपने पाले में करने की कोशिश की थी।

इस पर दीक्षित ने केजरीवाल से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि कौन सा उम्मीदवार विधायक बनेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री को “तार्किक रूप से बात करनी चाहिए।” दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल के रहस्य रहस्य ही बने रहते हैं, आपको कभी इसका सबूत नहीं मिलेंगे कि किस विधायक को फोन आया है? क्या आपको पता भी है कि कौन विधायक बनेगा? अगर किसी पार्टी को उन्हें पैसे भी देने पड़ें, तो वे किसे फोन करेंगे? तार्किक रूप से बात करें। आप क्यों घबरा रहे हैं?”

दीक्षित ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर आपको 55-60 सीटें मिल रही हैं, तो फोन कॉल का कोई मतलब नहीं है। अगर बीजेपी को 45-50 सीटें मिल रही हैं, तो फोन कॉल का कोई मतलब नहीं है। अगर कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं, तो फोन कॉल का कोई मतलब नहीं है। तो फोन कॉल का क्या मतलब है? आपको एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है तो उस पर टिप्पणी करें।

सम्बंधित ख़बरें

रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग

2026 खत्म होने से पहले गिर जाएगी मोदी सरकार? अरविंद केजरीवाल के दावे से सियासी हड़कंप, बोले- पाताललोक में…

5 अप्रैल तक हर हाल में जवाब दाखिल होना चाहिए, दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया को दिया समय

केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! हाईकोर्ट से झटके के बाद अब ‘जज बदलने’ की मांग, क्या शीर्ष अदालत से मिलेगी राहत?

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें… 

हॉर्स ट्रेंडिंग के बीच अरविंद केजरीवाल ने उम्मीदवारों की किलेंबंदी शुरू कर दी है। उन्होंने सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक बुलाई थी। हालांकि इस बैठक क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि वोटिंग से पहले सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि भाजापा चुनावी नतीजों के बाद की तैयारी कर रही है।

5 फरवरी को हुए चुनावों में संदीप दीक्षित और अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े थे। गुरुवार को केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनकी पार्टी के 16 उम्मीदवारों को आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के लिए बुलाया है।

Sandeep dixit attacked kejriwal on the issue of horse trading

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2025 | 01:49 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Delhi Assembly Elections
  • Sandeep Dikshit

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.