Navabharat Nishanebaaz: दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, वोट चोरी का आरोप कितना सच्चा
BJP Opposition Allegations: 'निशानेबाज' के व्यंग्य में विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप की संस्कृति पर कटाक्ष किया गया है।
- Written By: अंकिता पटेल
(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Vote Theft Political Debate: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, विपक्ष बगैर किसी ठोस सबूत के बीजेपी पर आरोप लगाता है कि वह इतने वर्षों से वोट चोरी कर सरकार बना रही है। चौकीदार को चोर कहकर अपनी झुंझलाहट दिखाता है। यह सब क्या चल रहा है?’
हमने कहा, ‘मिर्जा गालिब का शेर है हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा है। बीजेपी नेता मानते हैं कि विपक्ष की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। वह खुद को सत्ता का हकदार मानता है और अपनी विफलता पचा नहीं पा रहा है। इसलिए वह दिल बहलाने के लिए वोट चोरी का आरोप दोहराने लगा है।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, दिल बहलाने के और भी रास्ते हैं। पुराने राजा-महाराजा दिल बहलाने के लिए शिकार खेलने जाते थे या जुआ खेलते थे। आम जनता तमाशा और नौटंकी देखकर मन बहलाती थी। फिर सिनेमा और टीवी से दिल लगा बैठी। अब लोग मोबाइल से चिपक गए हैं। दिल बहलाने के लिए लोग क्लब से कैबरे तक जाते हैं या बार को गुलजार करते हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
कभी PM मोदी के जरिए हुई राजनीतिक एंट्री, अब भाजपा को हराकर बने विधायक; जानें प्रशांत किशोर का सियासी सफर
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
यह भी पढ़ें:-रिश्वतखोरी मामले में हेड कांस्टेबल बरी, कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए, ACB की कार्रवाई पर उठे सवाल!
हमने कहा, ‘जनता भी अपने दिल की बात सुनकर किसी पार्टी को वोट देते हुए कहती है- दिल भी तेरा, हम भी तेरे! जब दिल अपना और प्रीत पराई हो जाती है तो लोकप्रिय नेता भी चुनाव हार जाता है। चुनाव में पैसे का खेल होता है इसलिए उम्मीदवार पूछता है यार दिलदार तुझे कैसा चाहिए, प्यार चाहिए कि पैसा चाहिए! पैसा बांटने वाली खैराती योजनाओं की बदौलत चुनाव जीते जाते हैं।
जो पार्टी हार जाती है, वह कहती है दिल के अरमां आंसुओं में बह गए, हम वफा करके भी तन्हा रह गए। सत्ता के लिए बेमेल गठबंधन बनाते समय कहा जाता है दिल से मिला के दिल प्यार कीजिए, कोई सुहाना इकरार कीजिए! सहयोगी पार्टी कहती है मेरे दिल में आज क्या है, तू कहे तो मैं बता दूं, खुद को सेक्यूलर बताने वाले नेता किसी सांप्रदायिक पार्टी से गठबंधन कर लेते हैं तो उनकी भावना रहती है हम आज कहीं दिल खो बैठे, यूं समझो किसी के हो बैठे ! सत्ता से बाहर हो जाने वाला दुखी नेता गुनगुनाता है फिर वही शाम वही गम वही तन्हाई है, दिल को बहलाने तेरी याद चली आई है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
