Samajwadi Party Mp Ram Gopal Yadav Reacts On Bjp Accusing Sonia Gandhi For Being Connected To George Soros Foundation
सोनिया गांधी पर लगे आरोप पर बरसे राम गोपाल यादव, बोले- झूठे आरोप लगाना सत्तारूढ़ पार्टी की आदत है
भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन से 'संबंधों' को लेकर आरोप लगाया था। इस पर अब समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने भाजपा की कड़ी आलोचना की है।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बड़ा आरोप लगाया गया है। सोमवार को भाजपा द्वारा इंदिरा गांधी का जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन से संबंध होने का आरोप लगाया गया। इसी को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोपों की जंग छिड़ गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने भाजपा की आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक इंटरव्यू के दौरान राम गोपाल यादव ने कहा, “झूठे आरोप लगाना भाजपा की आदत बन गई है। आज तक उनके कोई भी आरोप सच नहीं निकले हैं।” दरअसल, भाजपा के आधिकारिक हैंडल ने एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट किया है। इस पोस्ट में जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस के संबंधों का दावा किया गया है। साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं। इस पोस्ट में लिखा गया है कि यह थ्रेड कांग्रेस पार्टी और जॉर्ज सोरोस के बीच संबंधों को रेखांकित करता है, जो भारत के विकास को कम करने के उनके साझा लक्ष्य को दर्शाता है। FDL-AP फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी, जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा फाइनेंस्ड एक संगठन से जुड़ी हुई हैं।
This thread underlines a connection between the Congress party and George Soros, implying their shared goal of diminishing India's growth.Sonia Gandhi, as the Co-President of the FDL-AP Foundation, is linked to an organisation financed by the George Soros Foundation.
पोस्ट में लिखा गया है, “विशेष रूप से, एफडीएल-एपी फाउंडेशन ने अपने विचार व्यक्त किए हैं कि कश्मीर को एक अलग इकाई माना जाए। सोनिया गांधी और एक ऐसे संगठन के बीच यह संबंध, जिसने कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विचार का समर्थन किया है, भारत के आंतरिक मामलों पर विदेशी संस्थाओं के प्रभाव और ऐसे संबंधों के राजनीतिक प्रभाव को दर्शाता है।”
समाजवादी सांसद यादव ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्तिजा मुफ्ती की हिंदुत्व को “बीमारी” कहने वाली टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने कहा, “देश में हिंदुत्व को लेकर लोगों के साथ जिस तरह का अन्याय हो रहा है, जैसे संभल में, यहां लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और पीटा जा रहा है। इससे निश्चित रूप से लोगों की भावनाएं आहत होंगी और इस तरह की प्रतिक्रिया भड़केगी।” उनकी (मुफ्ती की) टिप्पणी ने राजनीतिक स्पेक्ट्रम में सभी तरफ से कई प्रतिक्रियाएं आई हैं।
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने हिंदुत्व को “बीमारी” कहने के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्तिजा मुफ्ती की आलोचना की और कहा कि “भारत विरोधी विचारधारा” के साथ कोई लंबे समय तक राजनीति नहीं कर सकता। बंसल ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा कि आप लंबे समय तक भारत विरोधी विचारधारा के साथ राजनीति नहीं कर सकते। जो लोग इन बयानों के माध्यम से अलगाववादियों और आतंकवादियों को पालने और बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उनका अब सफाया हो चुका है। ‘बाबरवादी’ मानसिकता और ‘बाबरी’ की संस्कृति देश से चली गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Samajwadi party mp ram gopal yadav reacts on bjp accusing sonia gandhi for being connected to george soros foundation