-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bjp Big Allegation Sonia Is Connected To George Soros Organization Which Wants To Separate Kashmir From India
BJP का बड़ा आरोप, कश्मीर को भारत से अलग करने वाले जॉर्ज सोरोस के संगठन से जुड़ी हैं सोनिया
- Written By: अमन उपाध्याय
भाजपा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया गांधी का संबंध फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पेसिफिक नामक संगठन से है। यह संगठन कश्मीर को भारत से अलग करने का समर्थन है।

सोनिया गांधी ( सोर्सः सोशल मीडिया )
नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया गांधी का संबंध फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पेसिफिक (FDL-AP) नामक संगठन से है। यह संगठन कश्मीर को भारत से अलग करने का समर्थन करता है और इसे हंगरी मूल के अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस की फंडिंग प्राप्त होती है। भाजपा का कहना है कि सोनिया गांधी द्वारा राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्षता के दौरान इस फाउंडेशन और जॉर्ज सोरोस के संगठन के बीच साझेदारी हुई थी। जो भारतीय संगठनों पर विदेशी वित्तपोषण के प्रभाव को दर्शाता है।
राहुल गांधी पर अदाणी मामले में सवाल
भाजपा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अदाणी समूह पर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन से फंडेड मीडिया पोर्टल ओसीसीआरपी ने प्रसारित किया। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी ओसीसीआरपी को अपने स्रोत के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, यह सब भारतीय अर्थव्यवस्था और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास से किया जा रहा है।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
Crispy Corn In Air Fryer: बारिश में बिना तेल के बने हेल्दी क्रिस्पी कॉर्न का लें मजा, नोट करें रेसिपी
Habits of Successful People: सफलता पाने के लिए अपनाएं सफल लोगों की ये 10 आदतें, हर लक्ष्य होगा आसान
कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को मिली 99 लाख की सब्सिडी, क्या नियमों का हुआ उल्लंघन? जानें पूरा मामला
Expert Tips: बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ाने के एक्सपर्ट टिप्स, दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा फोकस
भाजपा सांसद पूछेंगे 10 सवाल
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि वे राहुल गांधी से लोकसभा में 10 सवाल पूछेंगे। उनका दावा है कि अमेरिका ओसीसीआरपी को फंड करता है और जॉर्ज सोरोस की फाउंडेशन भी इसे समर्थन देती है। दुबे ने विपक्ष पर मोदी सरकार को बदनाम करने और देश की छवि खराब करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी को लोकसभा में इन आरोपों का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा नियम 357 के तहत राहुल गांधी से सवाल पूछने का अधिकार रखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर उनकी आवाज दबाने का भी आरोप लगाया।
कांग्रेस पर विदेशी प्रभाव का आरोप
भाजपा का कहना है कि कांग्रेस का विदेशी संगठनों के साथ संबंध भारत के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप का प्रमाण है। पार्टी ने यह भी कहा कि शशि थरूर ने भी जॉर्ज सोरोस को अपना मित्र बताया था।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Bjp big allegation sonia is connected to george soros organization which wants to separate kashmir from india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














