-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Salman Khan House Firing Case Crime Branch Team Reaches The Tapi River In Surat To Search Gun
सलमान खान फायरिंग केस, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के साथ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी बंदूक की तलाश में पहुंचे सूरत
- Written By: मनोज पांडे

सलमान खान (फाइल फोटो)
सूरत: मुंबई पुलिस ने बॉलीबुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर कथित गोलीबारी में इस्तेमाल पिस्तौल को बरामद करने के लिए गुजरात के सूरत शहर में तापी नदी में सोमवार को तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि उन्होंने गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर मुंबई से सड़क के रास्ते सूरत पहुंचने के बाद ट्रेन से भुज की ओर जाने के दौरान पिस्तौल को एक रेलवे पुल से तापी नदी में फेंक दिया था। दोनों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित 58 वर्षीय खान के घर के बाहर कथित तौर पर 14 अप्रैल को गोलीबारी की थी और फिर मोटरसाइकिल से मौके से भाग गए थे।
तकनीकी निगरानी के आधार पर मुंबई और कच्छ पुलिस की संयुक्त टीम ने गुजरात के भुज शहर के पास एक मंदिर परिसर से उन्हें 16 अप्रैल को पकड़ लिया था। बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया था। सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने कहा, मुंबई पुलिस की एक टीम सलमान खान के आवास पर गोलीबारी में दो लोगों द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्तौल को बरामद करने के लिए सूरत आई है। हमारी टीम पिस्तौल बरामद करने में मुंबई पुलिस की मदद कर रही है।
वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के नाम से मशहूर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक भी मुंबई पुलिस के अपराध प्रकोष्ठ की टीम के साथ हैं। उनके मुताबिक, यह टीम स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों की मदद से यहां तापी नदी के पानी में पिस्तौल की तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा था कि प्रथम दृष्टया लगता है कि खान के घर के बाहर गोलीबारी करने का आरोपियों का मुख्य उद्देश्य “आतंक” पैदा करना था।
सम्बंधित ख़बरें
Surat Railway Station का शुरू हुआ पुनर्विकास कार्य, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
सूरत में महाराष्ट्र निगम की 2 बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोगों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
सूरत पलायन पर भड़के संजय राउत, ‘गुजरात मॉडल पर किया प्रहार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मांगा जवाब
सूरत पुलिस ने हजारों मजदूरों पर बरसाईं लाठियां, उधना रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ VIDEO
#WATCH | Mumbai Crime Branch searches Tapi river in
Gujarat's Surat for the firearm used by the accused in firing outside actor Salman Khan's residence in Mumbai pic.twitter.com/BUmqzVrTRT — ANI (@ANI) April 22, 2024
मुंबई पुलिस ने घटना के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को वांछित आरोपी घोषित किया है। पुलिस ने कहा है कि गुप्ता और पाल को कथित तौर पर बिश्नोई बंधुओं से निर्देश मिल रहे थे। पूर्व में एक अधिकारी ने कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई एक अन्य मामले में गुजरात की साबरमती केंद्रीय जेल में बंद है और ऐसा माना जाता है कि उसका भाई कनाडा या अमेरिका में है। (एजेंसी)
Salman khan house firing case crime branch team reaches the tapi river in surat to search gun
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
Jun 20, 2026 | 04:47 AMTelegram पर बैन लगते ही VPN डाउनलोड करने की मची होड़, लोग निकाल रहे जुगाड़, जानिए पूरा मामला
Jun 20, 2026 | 02:28 AMAaj Ka Rashifal 20 June 2026: कर्क राशि वालों को दूसरों के धन से होगा बड़ा फायदा, जानें शनिवार का राशिफल
Jun 20, 2026 | 12:15 AM‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 11:23 PMजब ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे थे आमिर खान, ‘गुलाम’ का खतरनाक स्टंट आज भी है यादगार
Jun 19, 2026 | 11:22 PMडेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PMकर्नाटक में गारंटी योजनाओं के दुरुपयोग पर डीके शिवकुमार सख्त, फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
Jun 19, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM














