एस जयशंकर फैमली फोटो, सोशल मीडिया
नवभारत डिजिटल डेस्क : साल 2024 के एफिडेविट के मुताबिक, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर 20.09 करोड़ रुपये के मालिक हैं। उनके पास दिल्ली में दो मकान हैं, जिनमें से एक हाल ही में खरीदा गया है। शिमला में 1.5 एकड़ की एग्रीकल्चरल लैंड भी है। विदेशों में भी उनके बैंक अकाउंट हैं, जो सिंगापुर, टोक्यो और वॉशिंगटन डीसी में स्थित हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर की दूसरी पत्नी क्योको जयशंकर हैं। क्योको पेशे से एक कंसलटेंट हैं और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जीएमआर हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए काम करती हैं। क्योको जयशंकर पर 1.12 लाख रुपये का GST बकाया भी बताया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि एस जयशंकर की पहली पत्नी शोभा जयशंकर का कैंसर के कारण निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने जापान में क्योको जयशंकर से शादी की थी। एस जयशंकर के तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटे हैं। एक का नाम ध्रुव जयशंकर और दूसरे का नाम अर्जुन जयशंकर है। एस जयशमकर की बेटी का नाम मेधा जयशंकर है, जो फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर का जन्म 9 जनवरी 1955 को नई दिल्ली में हुआ। उनके पिता के सुब्रह्मण्यम प्रसिद्ध रक्षा विशेषज्ञ और पत्रकार थे। उन्होंने JNU से इंटरनेशनल रिलेशंस में एमफिल और पीएचडी की डिग्री ली। 24 साल की उम्र में IFS अधिकारी बने। बता दें, जयशंकर 6 भाषाओं के जानकार हैं।
बिजनेस जगत की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
एस जयशंकर न सिर्फ एक अनुभवी राजनयिक और विदेश मंत्री हैं, बल्कि एक प्रभावशाली नेता भी हैं। उनकी संपत्ति में समय के साथ वृद्धि हुई है, लेकिन वे एक सादगी भरा जीवन जीते हैं। उनकी पत्नी क्योको कंसलटेंट हैं और उनके तीन बच्चे हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में सफल हैं।