Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ड्राई फ्रूट्स के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! ₹2300 प्रति किलो पहुंचा पिस्ता, खजूर और किशमिश भी हुए महंगे

Dry Fruits Prices Hike: खाड़ी देशों में युद्ध के तनाव से ड्राई फ्रूट्स हुए बेहद महंगे! पिस्ता ₹2300 किलो पार, बादाम और खजूर की कीमतों में भी भारी उछाल। जानें ताजा भाव।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 04, 2026 | 01:31 PM

ड्राई फ्रूट्स मार्केट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dry Fruit Market Update: पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर ड्राई फ्रूट्स पर भी नजर आने लगा है। सबसे अधिक प्रभाव सूखे मेवों के आयात और चावल के निर्यात पर पड़ा है। ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में तेज उछाल आया है। ईरान और अफगानिस्तान से आने वाले ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे बादाम, पिस्ता, अंजीर और खजूर जैसी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है।

19 अप्रैल से शुरू होने वाले शादी के सीजन में इनकी मांग और बढ़ने की संभावना है जिससे आम खरीदारों की जेब पर और दबाव पड़ेगा। 1,600 रुपये चलने वाला ग्रीन पिस्ता सीधे 600 से 700 रुपये महंगा होकर 2,200 से 2,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। वहीं 1,000 से 1,100 रुपये चल रहा डोडी पिस्ता भी 1,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। धीरे-धीरे युद्ध का असर हर चीज पर पड़ने लगा है।

20 रुपये प्रति किलो बढ़ा खजूर

व्यापारियों के अनुसार बादाम, पिस्ता, पिस्ता मगज, अंजीर, खजूर और बादाम की कीमतों में पहले ही 10 से 15 प्रश तक इजाफा हो चुका है। वहीं शुरू होने वाले शादी के सीजन में इनकी मांग बढ़ने की संभावना है जिससे कीमतों में और उछाल आ सकता है। डॉलर के दहाड़ मारने से रुपया कमजोर हुआ है। इसका इम्पोर्ट होने वाले बादाम पर सबसे अधिक असर पड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

Navi Mumbai SRA-2 प्रोजेक्ट पर विवाद: 338 एकड़ स्लम रीडेवलपमेंट पर घमासान, गणेश नाईक ने लगाई रोक की मांग

नासिक MIDC में जाम से थमी रफ्तार, गरवारे-एक्सलो रोड पर ट्रैफिक से हाल बेहाल; वाहन चालक हो रहें परेशान

नितिन गडकरी का नगरसेवकों को ‘अल्टीमेटम’: अपने वार्ड को दुर्घटना मुक्त बनाएं, ब्लैक स्पॉट्स को तुरंत हटाएं!

Vasai Virar में बढ़ता डॉग अटैक का खतरा, हर दिन 169 लोग बन रहे शिकार

  • 2,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा ग्रीन पिस्ता
  • 1,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा डोडी पिस्ता

इस समय बादाम क्वालिटी के अनुसार थोक में 700 से 1,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है जो कि चिल्लर में और अधिक भाव से बिक रहा है। इसके चलते लोगों को ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) खाना महंगा पड़ रहा है। वहीं अंजीर में छोटे माल जहां 700 से 1,000 रुपये चल रहे हैं तो वहीं एक्सट्रा बोल्ड प्रीमियम माल की कीमत 1,700 से 2,000 रुपये प्रति किलो चल रही है।

यह भी पढ़ें – खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों के लिए राहत! शारजाह से नागपुर पहुंची एयर अरेबिया फ्लाइट, जानें अगली उड़ान कब?

नई किसमिस आने के बाद भी महंगी

मार्केट में नई किसमिस आ चुकी है लेकिन भाव पहले तो 50 रुपये तक घटे थे लेकिन इसके बाद फिर से कीमतों में उछाल आ गया है। 1 वर्ष पहले तक 200 रुपये प्रति किलो चलने वाली किसमिस अब 400 से 450 रुपये प्रति किलो पर पहुंचकर लोगों को जमकर महंगाई का झटका दे रही है।

इसमें हल्के माल के 300 से 350 और प्रीमियम के भाव 550 से 600 रुपये प्रति किलो बताये जा रहे हैं। वहीं थोक में 150 रुपये प्रति किलो चल रहा ब्लैक खजूर भी 20 रुपये बढ़कर 170 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है।

Middle east war impact dry fruits price hike pistachio almonds india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 01:31 PM

Topics:  

  • Business News
  • Israel Iran Tension
  • Maharashtra
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.