कौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Pierre Omidyar: कारोबार के इतर पियरे अपनी दरियादिली के लिए भी दुनिया में चर्चित हैं। साल 2004 में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 'ओमिडयार नेटवर्क' की शुरुआत की थी।
- Written By: मनोज आर्या
पियरे ओमिडयार, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Richest Person of Iran 2026 Pierre Omidyar: मीडिल ईस्ट में पिछले 35 दिनों से जारी युद्ध के बीच ईरान अब और आक्रमक हो चुका है। हालांकि, जब भी ईरान का नाम लिया जाता है, तो हमारे दिमाग में तेल के कुएं और खनिज संपदा की तस्वीर बन जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस देश का सबसे रईस शख्स कोई तेल माफिया नहीं, बल्कि सिलिकॉन वैली का एक टेक दिग्गज है?
ईबे के संस्थापक पियरे ओमिडयार ने तकनीक के दम पर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मौजूदा युद्ध के माहौल में जहां ईरान की अर्थव्यवस्था चर्चा में है, वहीं पियरे ओमिडयार की नेटवर्थ और अंबानी-अडानी से उनकी तुलना के आंकड़े सबको हैरान कर रहे हैं।
कौन हैं ईरान के सबसे अमीर शख्स?
ईरानी मूल के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पियरे ओमिडयार (Pierre Omidyar) का नाम सबसे ऊपर आता है। 58 वर्षीय पियरे ईबे (eBay) के फाउंडर हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में से एक है। दिलचस्प बात यह है कि पियरे का जन्म भले ही पेरिस में हुआ और वे अमेरिका में रहते हैं, लेकिन उनके माता-पिता ईरानी हैं। उनकी मां एक प्रसिद्ध शिक्षाविद और पिता एक डॉक्टर रहे हैं। पियरे ने अपनी काबिलियत के दम पर अमेरिका की टेक दुनिया में अपना सिक्का जमाया और आज वे ईरानी मूल के सबसे सफल कारोबारी माने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
कच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
जहां ईरान की पहचान कच्चे तेल और गैस के भंडार से जुड़ी है, वहीं पियरे ने अपना कारोबार डिजिटल प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी के जरिए खड़ा किया। साल 2026 के आंकड़ों के अनुसार, पियरे ओमिडयार की नेटवर्थ लगभग 11.8 बिलियन डॉलर आंकी गई है। उनकी कमाई का मुख्य सोर्स टेक्नोलॉजी स्टॉक्स और वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में उनकी हिस्सेदारी है। उन्होंने ईबे के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी अपने निवेश का विस्तार किया है, जिससे उनकी नेटवर्थ में लगातार इजाफा हुआ है।
अंबानी-अडानी की तुलना में संपत्ति?
जब हम पियरे ओमिडयार (Pierre Omidyar) की तुलना भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों से करते हैं, तो एक बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है। साल 2026 के लेटेस्ट डेटा के अनुसार, भारत के मुकेश अंबानी की नेटवर्थ लगभग 92.3 बिलियन डॉलर है, जो उन्हें दुनिया के 20वें सबसे अमीर व्यक्ति की श्रेणी में रखती है। वहीं गौतम अडानी की संपत्ति 57.8 बिलियन डॉलर है। तुलनात्मक रूप से देखें तो मुकेश अंबानी पियरे ओमिडयार से लगभग 9 से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं।
रियल एस्टेट सेक्टर में भी कारोबार
पियरे ओमिडयार सिर्फ ईबे तक ही सीमित नहीं हैं। उन्होंने निवेश की दुनिया में अपने हाथ काफी फैलाए हैं। उन्होंने ‘फर्स्ट लुक मीडिया’ की स्थापना की, जो ‘द इंटरसेप्ट’ जैसे प्रसिद्ध मीडिया प्लेटफॉर्म संचालित करता है। इसके अलावा, उन्होंने कैलिफोर्निया और मैक्सिको जैसे इलाकों में आलीशान लग्जरी रिसॉर्ट्स में भी भारी निवेश किया है। उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा डिजिटल इकोनॉमी के साथ-साथ इन फिजिकल एसेट्स और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से भी आता है।
यह भी पढ़ें: तेजस की उड़ान में देरी पर HAL का सख्त एक्शन, अमेरिकी कंपनी GE पर ठोका जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद
सामाजिक सुधार में भी योगदान
कारोबार के इतर पियरे अपनी दरियादिली के लिए भी दुनिया में चर्चित हैं। साल 2004 में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर ‘ओमिडयार नेटवर्क’ की शुरुआत की थी। यह एक ऐसी संस्था है जो दुनिया भर में सामाजिक सुधार के कार्यों के लिए निवेश करती है। अब तक यह संस्था सामाजिक कार्यों के लिए 1.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का दान दे चुकी है। पियरे की समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता इसी बात से झलकती है कि वे दुनिया के सबसे बड़े दानवीर समूहों का हिस्सा हैं।
