- Hindi News »
- India »
- S Jaishankar Net Worth India Foreign Minister Is So Rich His Monthly Salary Is Too Much Wife Do This Work
S Jaishankar Net Worth: इतने अमीर हैं भारत के विदेश मंत्री, महीने की है इतनी सैलरी; पत्नी करती हैं ये काम
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर 20.09 करोड़ रुपये के मालिक हैं। एस जयशंकर की दूसरी पत्नी क्योको जयशंकर हैं। क्योको पेशे से एक कंसलटेंट हैं और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जीएमआर हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए काम करती हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

एस जयशंकर फैमली फोटो, सोशल मीडिया
नवभारत डिजिटल डेस्क : साल 2024 के एफिडेविट के मुताबिक, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर 20.09 करोड़ रुपये के मालिक हैं। उनके पास दिल्ली में दो मकान हैं, जिनमें से एक हाल ही में खरीदा गया है। शिमला में 1.5 एकड़ की एग्रीकल्चरल लैंड भी है। विदेशों में भी उनके बैंक अकाउंट हैं, जो सिंगापुर, टोक्यो और वॉशिंगटन डीसी में स्थित हैं।
पिछले कुछ वर्षों में संपत्ति में वृद्धि
- 2019 में जयशंकर की कुल संपत्ति 15.52 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 20.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
- 2019 में उन पर 5.25 करोड़ रुपये का कर्ज था, लेकिन अब यह घटकर 18.48 लाख रुपये ही रह गया है।
- उनके पास 80,000 रुपये कैश है, जबकि 2019 में उनके पास 1.2 लाख रुपये नकद थे।
जयशंकर की सैलरी कितनी है?
- भारत के विदेश मंत्री के रूप में एस जयशंकर को 1 लाख रुपये प्रति माह वेतन मिलता है, इसके अलावा उन्हें विभिन्न सरकारी भत्ते भी दिए जाते हैं।
- आय का स्रोत : राज्यसभा सदस्य की सैलरी, मकान का किराया
विदेश मंत्री की पत्नी करती हैं ये काम
विदेश मंत्री एस जयशंकर की दूसरी पत्नी क्योको जयशंकर हैं। क्योको पेशे से एक कंसलटेंट हैं और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जीएमआर हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए काम करती हैं। क्योको जयशंकर पर 1.12 लाख रुपये का GST बकाया भी बताया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि एस जयशंकर की पहली पत्नी शोभा जयशंकर का कैंसर के कारण निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने जापान में क्योको जयशंकर से शादी की थी। एस जयशंकर के तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटे हैं। एक का नाम ध्रुव जयशंकर और दूसरे का नाम अर्जुन जयशंकर है। एस जयशमकर की बेटी का नाम मेधा जयशंकर है, जो फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है।
करियर और एजुकेशन
विदेश मंत्री एस जयशंकर का जन्म 9 जनवरी 1955 को नई दिल्ली में हुआ। उनके पिता के सुब्रह्मण्यम प्रसिद्ध रक्षा विशेषज्ञ और पत्रकार थे। उन्होंने JNU से इंटरनेशनल रिलेशंस में एमफिल और पीएचडी की डिग्री ली। 24 साल की उम्र में IFS अधिकारी बने। बता दें, जयशंकर 6 भाषाओं के जानकार हैं।
बिजनेस जगत की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5 किलो का LPG सिलेंडर, सिर्फ एक ID पर मिलेगी गैस; सरकार ने दी बड़ी सहूलियत
ड्राई फ्रूट्स के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! ₹2300 प्रति किलो पहुंचा पिस्ता, खजूर और किशमिश भी हुए महंगे
हवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
कौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
एस जयशंकर न सिर्फ एक अनुभवी राजनयिक और विदेश मंत्री हैं, बल्कि एक प्रभावशाली नेता भी हैं। उनकी संपत्ति में समय के साथ वृद्धि हुई है, लेकिन वे एक सादगी भरा जीवन जीते हैं। उनकी पत्नी क्योको कंसलटेंट हैं और उनके तीन बच्चे हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में सफल हैं।
कुछ ऐसी रही है जयशंकर की राजनीतिक करियर
- 1979: मास्को में भारतीय मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी बने।
- 1985: वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव बने।
- 2009-2013: चीन में भारत के राजदूत रहे।
- 2013-2015: अमेरिका में भारत के राजदूत बने।
- 2015: भारत के विदेश सचिव बने।
- 2019 में मोदी सरकार ने उन्हें विदेश मंत्री बनाया। यह पहली बार हुआ कि किसी कैबिनेट सचिव को सीधे विदेश मंत्री बनाया गया।
S jaishankar net worth india foreign minister is so rich his monthly salary is too much wife do this work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली कैपिटल्स के लिए Sameer Rizvi ने खेली विस्फोटक पारी, ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज
Apr 04, 2026 | 08:33 PMSushant Singh Rajput का AI ‘राम’ अवतार वायरल, फैंस हुए इमोशनल, बोले- इससे बेहतर कोई नहीं
Apr 04, 2026 | 08:30 PM’48 घंटे में डील करो या अंजाम…’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी फाइनल वॉर्निंग; दुनिया की सांसें थमीं
Apr 04, 2026 | 08:27 PMट्रंप की ‘फायर’ लिस्ट में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ? सिगनलगेट स्कैम और ईरानी ट्रोलिंग ने बढ़ाई US की टेंशन
Apr 04, 2026 | 08:13 PMभंडारा: शरद पवार से मिला राकांपा प्रतिनिधिमंडल; धान उत्पादक और सिंचाई मुद्दों पर हुई चर्चा
Apr 04, 2026 | 08:07 PMGT vs RR: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, राजस्थान के खिलाफ मैच से क्यों बाहर हुए शुभमन गिल?
Apr 04, 2026 | 08:07 PMगड़चिरोली में दर्दनाक हादसा: पानी गर्म करते समय युवक की जान गई
Apr 04, 2026 | 08:03 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














