Sushant Singh Rajput का AI ‘राम’ अवतार वायरल, फैंस हुए इमोशनल, बोले- इससे बेहतर कोई नहीं

Sushant Singh Rajput AI Ram: रामायण के फर्स्ट लुक के बीच सुशांत सिंह राजपूत का एआई ‘राम’ अवतार वायरल हो रहा है। फैंस बोले कि वो होते तो सबसे परफेक्ट राम बनते।
Sushant Singh Rajput Lord Ram AI, सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sushant Singh Rajput AI Generated Ram Images: इन दिनों रामायण: पार्ट वन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। निर्देशक नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म की पहली झलक सामने आई, जिसे लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

दरअसल, फिल्म के फर्स्ट लुक के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। जहां कुछ लोगों ने इसे शानदार बताया, वहीं कई दर्शकों ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। खास बात यह रही कि पुराने दौर के कलाकार भी इस पर प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटे।

सुनील लहरी, जिन्होंने रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाया था, उन्होंने भी इस नए प्रोजेक्ट को लेकर असहमति जताई और अपनी राय खुलकर रखी।

Posts from the exiledfrombollyblinds community on Reddit

AI में ‘राम’ बने सुशांत सिंह राजपूत

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत को AI के जरिए भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर भावनात्मक माहौल बना दिया है। फैंस का मानना है कि सुशांत की शख्सियत में एक अलग ही शांति और मासूमियत थी, जो उन्हें इस किरदार के लिए परफेक्ट बनाती। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि अगर वह इस रोल में होते, तो शायद सबसे बेहतरीन ‘राम’ साबित होते।

सोशल मीडिया पर भावुक हुए फैंस

AI से बनी इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि सुशांत की आंखों में जो सादगी और करुणा थी, वही गुण भगवान राम के चरित्र में भी देखने को मिलते हैं। वहीं कई यूजर्स ने यह भी कहा कि उन्हें इस तरह देखना खुशी और दुख दोनों का एहसास कराता है।

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

रामायण: पार्ट वन’ को मेकर्स दीवाली 2026 पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि इसका दूसरा पार्ट 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर हाल ही में एनिमल में अपने अलग अवतार के लिए चर्चा में रहे थे। इसके अलावा वह ‘लव एंड वॉर’ और ‘एनिमल पार्क’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल, ‘रामायण’ के फर्स्ट लुक और AI में सुशांत सिंह राजपूत के ‘राम’ अवतार ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है, जो फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही।

Navbharat Live
navbharatlive.com