Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता कांड : CBI के बाद ED का शिकंजा, संदीप घोष के चार ठिकानों पर छापा

ED ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के घर और उनके ‘करीबी' लोगों के आवासों और कार्यालयों पर आज छापेमारी की।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 12, 2024 | 11:24 AM

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के घर और उनके ‘करीबी’ लोगों के आवासों और कार्यालयों पर आज छापेमारी की।

जानकारी दें कि ED के अधिकारियों ने कोलकाता के ताला इलाके में चंदन लोहया के फ्लैट और कालिंदी स्थित कार्यालय में छापे मारे। वहीं ED की एक अन्य टीम ने उत्तर 24 परगना जिले के चिनार पार्क स्थित घोष के पैतृक घर पर भी छापेमारी की। ED ने बताया कि हमारे अधिकारी लोहया और उनकी पत्नी से पूछताछ कर रहे हैं। संदीप घोष ने टेंडर देने में उनकी मदद की थी।

यहां पढ़ें –  चुनावी माहौल में PM मोदी की कई सौगातें

सम्बंधित ख़बरें

कोलकाता में CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड केस में स्वाति माइनिंग से जुड़े ठिकानों पर रेड

वीडियो कॉल से डिजिटल अरेस्ट और करोड़ों की ठगी! सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

CBI की ताबडतोड़ रेड से दहला कोयला सिंडिकेट! जी-13 की आड़ में जी-10 का खेल, जानें पूरा मामला

CBI चौकस, CVO ऑफिस फेल, WCL में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, अधिकारियों के लिए ‘कुबेर का खजाना’ बनी कंपनी?

ED की एक अन्य टीम आरजी कर अस्पताल को उपकरण की आपूर्ति करने वाले संस्थान के कार्यालय में भी दस्तावेजों की जांच कर रही है। सरकारी अस्पताल और संस्थान के बीच कुछ संदिग्ध लेन-देन है। ED के साथ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी सरकारी अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में घोष और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था।

जानकारी दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में महीने भर से जारी प्रदर्शनों को लेकर गतिरोध दूर करने के लिए बातचीत की पूर्व शर्त के रूप में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति और सीधे प्रसारण की कनिष्ठ चिकित्सकों की मांग बीते बुधवार को खारिज कर दी थी।

यहां पढ़ें –  गुड न्यूज़! मुंबई में कल कोस्टल रोड से जुड़ जाएगा सी-लिंक, वर्ली से बांद्रा का शॉर्टकट

इससे पहले राज्य की ममता सरकार ने कहा कि था कि गतिरोध का हल करने के लिए आंदोलनकारी चिकित्सकों के साथ बैठक की कोई शर्त स्वीकार्य नहीं है। वहीं राज्य की स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि चूंकि उन्होंने कुछ शर्तें लगाई हैं, इसलिए ऐसा प्रतीत होता है कि चिकित्सक खुले मन से बैठक नहीं करना चाहते।

चिकित्सकों ने भी इस बाबत राज्य सरकार को एक पत्र भेजा था जिसमें कहा गया था कि मुख्य सचिव द्वारा निर्धारित अधिकतम 15 प्रतिनिधियों के बजाय बैठक में कम से कम 30 प्रतिनिधियों को अनुमति दी जाए, केवल उनकी मांगों पर बातचीत हो और बातचीत का टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाए और चर्चा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में ही की जाए।

Rg kar hospital case ed searches house of former principal sandip ghosh kolkata

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2024 | 11:22 AM

Topics:  

  • CBI
  • kolkata doctor case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.