-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sea Link Will Be Connected To Coastal Road Today Traffic Will Start From 13th September
गुड न्यूज़! मुंबई में कल कोस्टल रोड से जुड़ जाएगा सी-लिंक, वर्ली से बांद्रा का शॉर्टकट
- Written By: राहुल गोस्वामी
मुंबई में ‘कोस्टल रोड' पर उत्तर की ओर जाने वाले वाहन शुक्रवार से बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक' में सीधे प्रवेश कर सकेंगे। ‘कोस्टल रोड' की अनुमानित लागत करीब 14 हजार करोड़ रुपये है।

(डिज़ाइन फोटो)
मुंबई: अब आप मुंबई में ‘कोस्टल रोड’ पर उत्तर की ओर अगर जा रहे हैं तो शुक्रवार से आप बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ में सीधे प्रवेश कर सकेंगे। जी हां लोग कल से कोस्टल रोड और सी-लिंक कनेक्ट होने के बाद मरीन ड्राइव से वर्ली और वर्ली से कोस्टल रोड के जरिए सी लिंक होते हुए आसानी से बांद्रा पहुंच सकेंगे।
जानकारी दें कि आगामी शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की मौजूदगी में इसका उद्घाटन किया जाएगा। हालांकि पहले इसका उद्घाटन बीते 15 अगस्त तक ही होना था, लेकिन बारिश और हाइटाइड के कारण इस काम में एक माह देरी हुई। वैसे वर्ली के बिंदु माधव ठाकरे चौक से मरीन ड्राइव तक कोस्टल रोड की एक साइड 12 मार्च, 2024 से आवागमन के लिए खोली गई है।
बता दें कि ‘कोस्टल रोड’ की अनुमानित लागत करीब 14 हजार करोड़ रुपये है, यह मोटरमार्ग बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ के साथ सीधा संपर्क प्रदान करेगी, जिससे दक्षिण मुंबई और उपनगरों के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा और यातायात सुगम होगा। वहीं आज यानी गुरुवार को दोपहर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ‘कोस्टल रोड’ और ‘सी लिंक’ को जोड़ने वाले मार्ग का निरीक्षण करेंगे, उसके बाद इसे अगले दिन यानी शुक्रवार को वाहनों के आवागमन के लिए इसे खोला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लाखों छात्रों के थे मार्गदर्शक
Gen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
यह भी बता दें कि ‘कोस्टल रोड’ के माध्यम से दक्षिण मुंबई से बांद्रा की ओर जाने वाले वाहन सुबह सात बजे से रात 11 बजे के बीच सीधे ‘सी लिंक’ में प्रवेश कर सकते हैं, जबकि दक्षिण की ओर जाने वाले वाहनों को ‘कोस्टल रोड’ के दोनों छोर को ‘सी लिंक’ से जुड़ने तक मौजूदा मार्ग से ही जाना होगा। यह मार्ग पर चौथा ऐसा उद्घाटन होगा, जिसे चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है।
इसका दक्षिण-पूर्वी हिस्सा वर्ली से मरीन ड्राइव तक 11 मार्च से संचालित कर दिया गया है। इससे अब वाहन चालक मरीन ड्राइव से वर्ली तक 15 मिनट से भी कम समय में पहुंच सकते हैं। महत्वाकांक्षी 10.58 किलोमीटर लंबी परियोजना का निर्माण अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था। वहीं कोस्टल रोड का दूसरा हिस्सा दिसंबर, 2024 तक सी लिंक से जुड़कर आवागमन के लिए खुलने की उम्मीद की जा रही है।
Sea link will be connected to coastal road today traffic will start from 13th september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMविठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
Aug 05, 2026 | 12:11 PMCCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Aug 05, 2026 | 12:08 PMसांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन
Aug 05, 2026 | 12:04 PMसावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
Aug 05, 2026 | 11:56 AMगुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
Aug 05, 2026 | 11:52 AMCCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
Aug 05, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














