- Hindi News »
- India »
- Residents Of Dharavi Worried About Housing Livelihood After Redevelopment Project Is Handed Over To Adani Group Company
अडाणी समूह की मिली धारावी के पुनर्विकास की जिम्मेदारी; घर, रोजी-रोटी को लेकर चिंतित बस्ती के लोग
- Written By: किर्तेश ढोबले

मुंबई: अडाणी समूह (Adani Group Company) की एक कंपनी को 259 हेक्टेयर क्षेत्र की धारावी पुनर्विकास परियोजना (Dharavi Redevelopment Project) औपचारिक रूप से सौंपे जाने पर यहां के बाशिंदों को स्थानीय कारोबार पर निर्भर गरीब लोगों के इससे प्रभावित होने का डर सता रहा है। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Goverment) ने परियोजना अडाणी समूह की कंपनी को सौंपी है। 20,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली इस परियोजना के तहत मध्य मुंबई में बीकेसी व्यापारिक जिले के निकट स्थित धारावी झुग्गी बस्ती का पुनर्निर्माण शामिल है।
एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्तियों में से एक, धारावी में काफी संख्या में झुग्गी-झोपड़ी है और यहां कई छोटे कारोबार संचालित किये जाते हैं। धारावी नागरिक सेवा संघ के अध्यक्ष पॉल राफेल ने कहा, ‘‘हमें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि राज्य सरकार ने यह परियोजना अडाणी समूह की एक कंपनी को सौंप दी है। इलाके में सैकड़ों दो मंजिला ढांचे हैं, जिनमें से एक कमरा घर के मालिक के पास है और दूसरा किरायेदार के पास है और कुछ लोग अपने घर का खर्च चलाने के लिए किराये से मिलने वाले पैसों पर निर्भर हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
धारावी के लोगों के लिए मालाड-मालवणी में बनेगा घर, सरकार ने अडानी को आवंटित की 118 एकड़ जमीन
प्रधानमंत्री मोदी से धारावी पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखने का अनुरोध करेंगे फडणवीस
धारावी के नवरंग कंपाउंड में भीषण आग, रेलवे ट्रैक के पास धधकती लपटों से मचा हड़कंप, देखें Video
धारावी दस्तावेजीकरण शिविर: ‘नया घर और स्कूल-अस्पताल मिले’, 15 नवंबर तक लगी उम्मीदें
उन्होंने पूछा कि यदि इन ढांचों को परियोजना के तहत ध्वस्त कर दिया जाता है और मकान मालिकों को बाद में सिर्फ एक कमरा दिया जाता है, तो वे क्या करेंगे। राज्य सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए धारावी निवासी वकील संदीप कटाके ने आरोप लगाया कि यह परियोजना दुनिया का सबसे बड़ा भूमि घोटाला होगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में धारावी का पुनर्विकास करना चाहती है, तो एक नया सर्वेक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत लोग स्थानीय कारोबार पर निर्भर हैं, जिन्हें सुरक्षित रखने की जरूरत है।
धारावी परियोजना में किसका भला होने वाला है?
वकील ने दावा किया, ‘‘पुनर्विकास के नाम पर किसी भी परिवार को धारावी से बाहर नहीं भेजा जाना चाहिए। अडाणी को बिक्री के लिए छह करोड़ वर्ग फुट जगह मिल रही है, जिससे उन्हें तीन लाख करोड़ रुपये की कमाई होने वाली है। धारावी परियोजना में किसका भला होने वाला है? स्थानीय निवासियों का या अडाणी का?”
एक निवासी ने कहा, “इस क्षेत्र में हजारों झुग्गी-झोपड़ी हैं, जिनमें से प्रत्येक में चार से पांच परिवार रहते हैं। पुनर्विकास के बाद, उन्हें केवल एक फ्लैट मिल सकता है, जो उनके लिए पर्याप्त नहीं होगा।”
पुनर्विकास के बाद इस तरह के कारोबार का अस्तित्व नहीं बचेगा
स्थानीय निवासी तरूण दास ने कहा, ‘‘2,000 से अधिक इडली विक्रेता धारावी में रह रहे हैं और पूरे शहर को इसकी आपूर्ति करते हैं। पुनर्विकास के बाद इस तरह के कारोबार का अस्तित्व नहीं बचेगा। चमड़े के उत्पाद, कृत्रिम जेवरात सहित अन्य वस्तुओं बनाने वाली इकाइयां बंद हो जाएंगी।” (एजेंसी)
Residents of dharavi worried about housing livelihood after redevelopment project is handed over to adani group company
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कब है बरसाना-नंदगांव की लट्ठमार होली? जानिए क्यों चलती है लाठियां
Feb 25, 2026 | 05:32 PMपंजाब में सुरक्षा पर छिड़ा सियासी घमासान…सुखबीर बादल से मिलने पर सिंगर की हटा दी सिक्योरिटी?
Feb 25, 2026 | 05:30 PMT20 World Cup के सुपर-8 राउंड में आज होगा कांटे की टक्कर, श्रीलंका के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती
Feb 25, 2026 | 05:22 PMफलों पर चूहा मारने की दवा का छिड़काव, मुंबई के मलाड में फल विक्रेता को पुलिस ने किया गिफ्तार
Feb 25, 2026 | 05:19 PMथिएटर में फ्लॉप, OTT पर हिट! रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ 2 साल बाद मचा रही धमाल, जानें कहां है उपलब्ध
Feb 25, 2026 | 05:18 PMचाइल्डलाइन ने रोके बाल विवाह, परिवारों को दी गई समझाइश, बच्चों का भविष्य बचाने के लिए टोल-फ्री नंबर सक्रिय
Feb 25, 2026 | 05:12 PMमहाराष्ट्र में साहूकारों की खैर नहीं! चंद्रपुर किडनी कांड के बाद सख्य हुई सरकार, कानून में होगा बड़ा बदलाव
Feb 25, 2026 | 05:11 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














