-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rescue Operation Intensifies In Telangana Tunnel Accident Today Help Of Robots And Sniffer Dogs Will Also Be Taken
तेलंगाना सुरंग हादसे में आज भी बचाव अभियान तेज, रोबोट और खोजी कुत्तों की भी ली जाएगी मदद
- Written By: राहुल गोस्वामी
तेलंगाना के नागरकुरनूल में आंशिक रूप से ध्वस्त SLBC सुरंग में फंसे सात लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान आज यानी मंगलवार को भी जारी रहेगा।

तेलंगाना सुरंग हादसे में आज भी बचाव अभियान तेज
नागरकुरनूल: तेलंगाना के नागरकुरनूल में आंशिक रूप से ध्वस्त SLBC सुरंग में फंसे सात लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान आज यानी मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस तलाशी अभियान में NDRF, सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज, रैट माइनर्स और अन्य टीमें श्वानों एवं रडार सर्वेक्षण द्वारा बताए गए विशिष्ट स्थानों पर काम कर रही हैं। वहीं बीते रविवार को बरामद गुरप्रीत सिंह के शव को शव वाहन के जरिए पंजाब में उनके पैतृक स्थान भेज दिया गया है।
इधर सुरंग में फंसे 7अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आज 18वें दिन भी बचाव अभियान जारी रहा। बीते रविवार को तलाशी अभियान के दौरान टनेल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ऑपरेटर गुरप्रीत का शव बरामद किया गया था। गुरप्रीत रॉबिन्स कंपनी के लिए टीबीएम ऑपरेटर के रूप में काम करते थे।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
तेलंगाना में उर्दू पढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- BJP नेताओं ने स्कूल में प्रिंसिपल से की मारपीट- VIDEO
हैदराबाद से शुरू होगा नितिन नवीन का संगठन मिशन, 9 नए भाजपा कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन
तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
वहीं बीते 22 फरवरी को सुरंग के आंशिक रूप से ढहने के बाद अंदर फंसे 8 लोगों में गुरप्रीत भी थे। हैदराबाद में राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वेक्षणों के अनुसार, बचाव कर्मी संदिग्ध स्थानों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
अब इस तलाश में केरल पुलिस के मानव अवशेष खोजी श्वानों (HRDD) ने भी मदद की। अब तक दो बार कुत्तों को सुरंग के अंदर भेजा जा चुका है और आज 11 मार्च को उन्हें फिर से भेजा जा सकता है। इसके साथ ही कैमरा, मॉड्यूल, उपकरणों तथा अन्य सभी निगरानी सामग्री के साथ एक रोबोट आज 11 मार्च को और एक अन्य 14 मार्च तक चालू हो जाएगा।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने बताया कि सुरंग के अंदर काम कर रही तीनों खुदाई मशीनों ने धातु के अधिकांश मलबे को साफ कर दिया है और वे टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के पिछले हिस्से से करीब 100 मीटर दूर हैं।
इस बीच, गुरप्रीत सिंह के परिवार के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक संबंधित टीम को दिया गया है ताकि इसे परिवार को सौंपा जा सके। ह राशि सुरंग निर्माण कार्य में शामिल रॉबिन्स कंपनी द्वारा प्रदान की गई बीमा राशि (वेतन का 50 गुना) से अलग है।
गुरप्रीत के अलावा फंसे हुए सात अन्य लोगों में मनोज कुमार (उप्र), सनी सिंह (जम्मू कश्मीर), गुरप्रीत सिंह (पंजाब) और झारखंड के संदीप साहू, जेगता जेस और अनुज साहू शामिल हैं। इंजीनियर और मजदूरों समेत 7 लोग 22 फरवरी को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद से फंसे हुए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rescue operation intensifies in telangana tunnel accident today help of robots and sniffer dogs will also be taken
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jul 02, 2026 | 11:46 AMमुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
Jul 02, 2026 | 11:46 AMफुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














