Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

…तो ये है मनीष कश्यप के बीजेपी छोड़ने का असली कारण! 14 मिनट के VIDEO में बयां किया अपना दर्द, बोले- मुझे मजबूर किया गया

यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप ने बीजेपी को टाटा-बाय-बाय कह दिया है। फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर बेहद भावुक होते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि अब वे बीजेपी के सदस्य नहीं हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 08, 2025 | 04:52 PM

मनीष कश्यप (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: यूट्यूबर से राजनेता बने मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह दिया है। मनीष ने फेसबुक पर लाइव आकर बीजेपी से इस्तीफे का ऐलान किया। मनीष कश्यप पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हुए थे। दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था।

मनीष कश्यप की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फॉलोइंग है। बिहार में सरकारी विभागों और सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार का दावा कर वे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए थे। इसके बाद वे बीजेपी के करीब आए और पार्टी में भी शामिल हुए, लेकिन अब उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर बेहद भावुक होते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि अब वे बीजेपी के सदस्य नहीं हैं। मनीष कश्यप ने कहा, ‘मैं बीजेपी में रहते हुए खुद की मदद नहीं कर पाया, दूसरों की क्या मदद कर सकता हूं।’

वीडियो में बताया पार्टी छोड़ने का कारण

वीडियो में उन्होंने बताया है कि उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी। मनीष कश्यप ने कहा कि उन्होंने पार्टी को अपना सबकुछ समर्पित कर दिया, लेकिन अब उन्हें यह फैसला लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कश्यप ने कहा कि वे विभिन्न मंचों के जरिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने संकेत भी दिया कि वे विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

मैं मनीष कश्यप बीजेपी में नहीं हूं..!
: मनीष कश्यप @ManishKasyapsob pic.twitter.com/K69o8YAwUq
— rajesh sudia (पत्रकार) (@rajeshsudia22) June 8, 2025

2020 में लड़ा था विधानसभा चुनाव

मनीष कश्यप ने 2020 में बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और तब उन्होंने लोगों को अपना आधिकारिक नाम भी बताया था। उनका आधिकारिक नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

कैसे चर्चा में आए थे मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप उस समय जबरदस्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। तमिलनाडु सरकार ने उनके आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें गिरफ्तार भी किया था। बाद में मद्रास हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

लोगों से पूछा-कहां से लड़ें चुनाव?

देखना होगा कि कश्यप किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने लोगों से पूछा है कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना चाहिए और किस पार्टी से चुनाव लड़ना चाहिए या फिर अकेले ही लड़ना चाहिए। बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर मनीष कश्यप के पार्टी छोड़ने को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

सियासत-ए-बिहार: 10 साल पुरानी गलती छीन लेगी नीतीश की कुर्सी? लालू के एक ‘मास्टरस्ट्रोक’ से जन्मी RJD तो दूसरे ने फूंकी जान

पटना मेडिकल कॉलेज में हुई थी झड़प

आपको बता दें कि हाल ही में मनीष कश्यप की पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में जूनियर डॉक्टरों से झड़प हुई थी। आरोप था कि डॉक्टरों ने न सिर्फ उनके साथ बदसलूकी की बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। इस घटना से मनीष काफी आहत हुए, क्योंकि बीजेपी का कोई बड़ा नेता उनके समर्थन में आगे नहीं आया। उन्होंने खुद रोते हुए इस अनदेखी को सार्वजनिक किया और पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे पर भी हमला बोला।

Real reason behind manish kashyap leaving bjp 14 min video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 04:52 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • BJP
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

मैं आदेश देता हूं… विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने पूर्व सांसद को धमकाया, Video से मचा हड़कंप

2

डेढ़ साल तक पेट में थी 6 इंच की कैंची, दर्द से तड़पती रही महिला, सच सामने आया तो उड़ गए होश

3

मां की मौत का खौफनाक बदला? दोस्त का सिर कुचलकर पेट्रोल से जलाया, वजह जानकर कांप जाएगी रूह

4

30 साल कांच फैक्ट्री में काम का खौफनाक अंजाम! गुब्बारे की तरह फूला चेहरा, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.