नागपुर में गडकरी का जनता दरबार: फरियादियों का लगा तांता, दिव्यांगजनों को बांटे गए सहायक उपकरण
Nitin Gadkari Public Grievances: नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। गडकरी ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
- Written By: अंकिता पटेल
नितिन गडकरी, जनसंपर्क कार्यक्रम,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nitin Gadkari Public Outreach: नागपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे। गडकरी ने उपस्थित अधिकारियों को सभी निवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उनके प्रयासों से कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। महल स्थित गडकरी वाड़ा में सुबह से ही नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विभिन्न मांगों एवं समस्याओं की शिकायतों संबंधी निवेदन लेकर नागरिक उनसे मिले। इस दौरान दिव्यांगजनों ने भी उनसे मुलाकात कर कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। कुछ दिव्यांगों को उनके हाथों व्हीलचेयर तथा कृत्रिम पैर प्रदान किए गए। यह सहायता मिलने पर उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड
छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन
नागरिकों से सीधे संवाद
नागरिकों के निवेदन स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मनपा, एनआईटी, जिलाधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। नागरिकों की शिकायते सुनने के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में गडकरी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने ज्ञापन सौपे, विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपचार हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर अनेक मरीजों ने गडकरी का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर आरपीएफ और डॉग स्क्वॉड की बड़ी कार्रवाई: दो ट्रेनों से 24.40 लाख रुपये का गांजा जब्त, एक यात्री गिरफ्तार
मरीजों के परिजनों ने कहा कि मंत्री द्वारा दिया गया आश्वासन तथा उनके कार्यालय द्वारा लगातार किए गए फॉलोअप के कारण ही उन्हें यह सहायता प्राप्त हो सकी।
