- Hindi News »
- India »
- Ram Temple Bjp Votes Raj Thackeray
लोग राम मंदिर को लेकर खुश हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे BJP को वोट देंगे: राज ठाकरे
- Written By: शुभम सोनडवले

Photo: X (@RajThackeray)
नासिक. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने शुक्रवार को कहा कि लोग अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple) के निर्माण से खुश हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मंदिर मुद्दे पर वोट देंगे। ठाकरे ने, हालांकि अपनी पार्टी के लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा।
मनसे नेता ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “कोई भी (लोकसभा चुनाव के) परिणाम की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। चुनाव होने दीजिए। लोग राम मंदिर से खुश हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे भाजपा को वोट देंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
Purandar Airport: राज्य सरकार ने जारी किए 500 करोड़, प्रभावित किसानों को मिलेगा 2 करोड़ प्रति एकड़ तक मुआवजा
नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रहा शेर, ‘भारत’ की लगातार निगरानी
पुणे जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 200 करोड़ की सरकारी जमीन वापस, 30 भूखंडों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Yavatmal Murder Case: गौवंश तस्करों का पीछा करने पर हुई हत्या, उमरखेड़ पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे 6 आरोपी
राज्य के विपक्षी गुट में मनसे के शामिल होने संबंधी सवाल पर ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा, “महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के साथ कौन जाना चाहता है?” मराठा आरक्षण मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर मनसे प्रमुख ने कहा कि आरक्षण की मांग को छोड़कर समुदाय की सभी मांगों को स्वीकार लिया गया है।
ठाकरे ने कहा कि वह शनिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलेंगे और अपनी पार्टी द्वारा जुटाए गए टोल प्लाजा के आंकड़े साझा करेंगे। उन्होंने कहा, “दुनिया भर में टोल वसूला जाता है। मैं टोल वसूली के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन लेनदेन में पारदर्शिता होनी चाहिए। अगर पैसा सरकार के खजाने में जाता है, तो यह ठीक है, क्योंकि प्रशासन चलाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। लेकिन यह टोल वसूलने वाले या राजनीतिक दल के पास जाता है तो यह गलत है।” (एजेंसी)
Ram temple bjp votes raj thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, SIT ने CBI को सौंपी केस डायरी
May 27, 2026 | 09:40 AMIS Linked Australians: ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की सीरिया से वतन वापसी, सिडनी में लैंडिंग के साथ सुरक्षा सख्त
May 27, 2026 | 09:39 AMममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सिलीगुड़ी में शिकायत दर्ज, सनातन के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
May 27, 2026 | 09:36 AMPurandar Airport: राज्य सरकार ने जारी किए 500 करोड़, प्रभावित किसानों को मिलेगा 2 करोड़ प्रति एकड़ तक मुआवजा
May 27, 2026 | 09:33 AMChand Mera Dil Collection Day 5: Ananya Panday और Lakshya स्टारर फिल्म की धीमी रफ्तार, जानें टोटल कलेक्शन
May 27, 2026 | 09:26 AMनागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रहा शेर, ‘भारत’ की लगातार निगरानी
May 27, 2026 | 09:21 AMबेंगलुरु में इबोला की दस्तक! युगांडा से भारत आई महिला में मिले संदिग्ध लक्षण, जांच के लिए पुणे भेजा गया सैंपल
May 27, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM












