-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Reaction Neet Protest Dharmendra Pradhan Resignation
NEET Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला: अखिलेश यादव बोले- यह केवल इस्तीफा नहीं, इंकलाब है
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
NEET Protest Opposition Reaction: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह इस्तीफा नहीं, बल्कि इंकलाब है। विपक्षी नेताओं ने इसे छात्रों के संघर्ष और लोकतांत्रिक दबाव की जीत बताया।

अखिलेश यादव (सोर्स- आईएएनएस)
Akhilesh Yadav On Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्षी दलों ने इसे छात्रों के आंदोलन और जनदबाव की बड़ी जीत बताया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल इस्तीफा नहीं, बल्कि “इंकलाब” है। सपा सांसद डिंपल यादव ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत उनके साहस, संघर्ष और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट और कठिनाइयों पर दुख जताते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता बताई।
वहीं, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे युवाओं की लोकतांत्रिक जीत बताते हुए कहा कि किसी भी सरकार से ऊपर जनता की आवाज होती है। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने युवाओं की जीत के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की, जबकि मनसे नेता अमित ठाकरे ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि छात्रों की जीत है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि छात्रों के आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया और अब बाकी मांगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
डिंपल यादव ने छात्रों को दी बधाई
सपा सांसद डिपंल यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने लिखा कि प्यारे बच्चों, यह जीत आपकी है। हम आपके साहस, दृढ़ संकल्प और लगन को सलाम करते हैं, जिसकी वजह से शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। साथ ही, मुझे इस बात का बहुत अफसोस है कि आपको इतनी तकलीफ, मारपीट, सदमे और अपमान का सामना करना पड़ा। देश को बदलाव की जरूरत है। ऐसा बदलाव, जिससे सिस्टम में जान-बूझकर फैलाए गए भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके, ताकि देश तरक्की कर सके और हमारे देश के युवाओं की उम्मीदें और सपने पूरे हो सकें। ढेर सारा प्यार।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा- PDA में P का मतलब पिछड़ा या पंडित? अखिलेश यादव पर बीजेपी-बसपा का बड़ा हमला
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अस्थायी प्रभार, पृथ्वीराज चव्हाण बोले- यह सिर्फ कामचलाऊ व्यवस्था
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
नवीन पटनायक ने लोकतंत्र की जीत बताया
ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि मैं इस जीत के लिए भारत के युवाओं, खासकर ‘जेन जी’, को बधाई देता हूं। जवाबदेही और जनमत के प्रति संवेदनशीलता एक मजबूत लोकतंत्र के अहम मूल्य हैं। कोई भी जनता की इच्छा से ऊपर नहीं है। हमारे लोगों, खासकर युवाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए। भारत का भविष्य युवाओं का है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
आदित्य ठाकरे ने तिरंगा यात्रा का ऐलान
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बताया कि रविवार को शिवाजी पार्क में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हम युवाओं की इस जीत का जश्न मनाने और दिल्ली में युवा प्रदर्शनकारियों पर भाजपा सरकार द्वारा की गई बेरहम हिंसा के बारे में और जवाब मांगने के लिए एकजुट हो रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों और विचारधाराओं के मतभेदों से ऊपर उठकर, यह देश के लिए है।
अमित ठाकरे बोले- यह छात्रों की जीत
वहीं मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित राज ठाकरे ने एक संदेश में कहा कि यह लड़ाई छात्रों की थी और यह जीत सिर्फ उन्हीं की है। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा न तो मेरी जीत है और न ही किसी राजनीतिक पार्टी की। यह पूरी तरह से देश के युवाओं की जीत है। इन युवा लड़के-लड़कियों ने जो कुछ सहा—चाहे वह पुलिस की लाठियां खाना हो, खुद पर वार झेलना हो, या चिलचिलाती धूप और बारिश में घंटों सड़कों पर डटे रहना हो—उनके संघर्ष को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
जिस तरह से आप सब एकजुट रहे, पूरी हिम्मत के साथ शांतिपूर्ण ढंग से लड़े और सरकार को बैकफुट पर आने के लिए मजबूर किया, मैं फिर कहता हूं, मैं आपका ‘फॉलोअर’ बन गया हूं। आपकी ताकत और इस लड़ाई को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। आपने इस तानाशाही सरकार को दिखा दिया कि जब युवा सड़कों पर उतरते हैं तो क्या होता है। यह तो बस पहला कदम है।
विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय था। उन्होंने देर से इस्तीफा दिया, जबकि एक समय ऐसा भी था जब उनके पास पद पर बने रहने के अलावा कोई चारा नहीं था। भारत के उन युवाओं को सलाम जिन्होंने अपनी लड़ाई लड़ी और अपना आत्मविश्वास बनाए रखा। हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हैं।
यह इस्तीफा तब आया जब कई दिनों तक सड़कों पर बच्चों को पीटने की कोशिशें नाकाम रहीं। यह देश के छात्रों के संघर्ष की जीत है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और विपक्षी पार्टियां उनके संघर्ष में मजबूती से उनके साथ खड़ी रहीं। गंभीर आरोप लगने और आलोचना होने के बावजूद, प्रधानमंत्री और भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान का बचाव करने की कोशिश की। आंदोलन के आखिर में धर्मेंद्र प्रधान को शर्मिंदगी के साथ पद छोड़ना पड़ा।
ये भी पढ़ें- कॉकरोचों ने वापस लिया आंदोलन, प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार ने बाकी शर्तें भी मानी
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग
उन्होंने आगे कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है। संघर्ष के साहस के आगे तानाशाहों को झुकना पड़ा, जिन्होंने दबाने की कोशिश की, जिन्होंने जान-बूझकर उकसाया और संघर्ष की भावना को खत्म करने की कोशिश की, जिन्होंने देश के विपक्ष के नेता को सड़कों पर घसीटा, जिन्होंने हमारे सांसदों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिन्होंने हर तरह के अलोकतांत्रिक तरीके अपनाए, वे अब शर्म से सिर झुकाए खड़े हैं। नीट जैसी परीक्षाएं बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित होनी चाहिए। कम से कम केंद्र सरकार को छात्रों के भविष्य और जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।
Akhilesh yadav reaction neet protest dharmendra pradhan resignation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Hyundai Cars Discount: अगस्त में Creta से Alcazar तक बंपर ऑफर, 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Aug 08, 2026 | 07:31 PMफर्टिलिटी का भविष्य फ्रीजर में; आगरा में विशेषज्ञों ने बताया एग, स्पर्म और एम्ब्रियो प्रिजर्वेशन का महत्व
Aug 08, 2026 | 07:25 PMJPSC-JSSC Protest: आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज, गाया आरंभ है प्रचंड
Aug 08, 2026 | 07:22 PMडेंगू की चपेट में आईं स्वरा भास्कर, अस्पताल से शेयर की फोटो, बोलीं- सब कुछ कितनी तेजी से हो गया
Aug 08, 2026 | 07:15 PMकालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
Aug 08, 2026 | 07:12 PMस्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
Aug 08, 2026 | 07:04 PM10 साल से नहीं कटवाए बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें कितनी है बालों की लंबाई
Aug 08, 2026 | 07:04 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













