Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या छात्र आतंकवादी थे? प्रियंका गांधी ने AK-47 और पैलेट गन पर सरकार बोला हमला, गृहमंत्री से मांगा जवाब

Public Examinations Bill 2026: लोकसभा में प्रियंका गांधी ने छात्र आंदोलन पर सरकार को घेरा। बिहार में AK-47 और दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर गृहमंत्री से जवाब मांगा है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 28, 2026 | 06:01 PM

प्रियंका गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Priyanka Gandhi On Student Protest: संसद में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर बहस के दौरान लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला है। बिहार में प्रदर्शनकारियों पर AK-47 और दिल्ली में युवाओं पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर गांधी ने सरकार से सवाल पूछा कि देश के युवाओं पर पैलेट गन और AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे?

पैलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया? क्या यह प्रधानमंत्री ने दिया? क्या गृह मंत्री ने दिया? उन्हें जवाब देना होगा। पूरा देश पूछ रहा है। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात नहीं है; पूरा देश जवाब मांग रहा है।

#WATCH दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “देश के युवाओं पर पेलेट गन और AK-47 का इस्तेमाल करने की क्या ज़रूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे?…पेलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया?…क्या यह प्रधानमंत्री ने दिया? क्या गृह मंत्री ने दिया?… पूरा देश… pic.twitter.com/jzv5MAiMvC — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026

सम्बंधित ख़बरें

कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात

दुनिया में आग लगाओ, फिर…अभिषेक बनर्जी का सरकार को दो टूक संदेश; कहा- बिल लाना जवाबदेही का विकल्प नहीं

जो चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाए वो…अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, संस्थाओं को बर्बाद करने का लगाया आरोप

वंदे मातरम नहीं बोला तो क्या गोली मारेंगे या फांसी देंगे? AIMIM नेता वारिस पठान का केंद्र पर बड़ा हमला

RML अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही छात्रा: प्रियंका

लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले हम राम मनोहर लोहिया अस्पताल गए थे। वहां दिल्ली की एक छात्रा भर्ती थी जो पुलिस लाठीचार्ज में घायल होने के बाद ICU में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थी। हमारे पहुंचने से कुछ देर पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उससे मिलने आए थे और उनसे भी पहले एक और नेता आए थे।

उन्होंने कहा कि जब हम पहुचे तो लड़की की माँ नेताओं के बार-बार आने-जाने से परेशान हो चुकी थी। जब हम वहां पहुंचे तो लड़की की माँ ने हमसे पूछा कि आप लोग क्यों आए हैं?

इस हालत के लिए जिम्मेदार लोग पहुंच रहे अस्पताल

गांधी ने बताया कि हाथ जोड़कर और कांपते हुए हाथों से उन्होंने कहा कि आने के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं किसी से मिलना नहीं चाहती। मैं किसी से बात नहीं करना चाहती। उस माँ का दर्द इतना गहरा था कि उसका पूरा शरीर कांप रहा था। लेकिन बहुत दुख भरी आवाज में उसने कहा कि सुबह से ही कई बड़े नेता एक-एक करके यहां आ रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। यहां तक कि वे लोग भी आए जो मेरी बेटी की इस हालत के लिए जिम्मेदार हैं, क्यों?

ये भी पढे़ं- दुनिया में आग लगाओ, फिर…अभिषेक बनर्जी का सरकार को दो टूक संदेश; कहा- बिल लाना जवाबदेही का विकल्प नहीं

धर्मेंद्र प्रधान का सुपर स्टार जैसे स्वागत शर्मनाक: प्रियंका गांधी

इससे पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह शर्मनाक है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने(पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) इस्तीफा दिया और फिर यहां उनका इस प्रकार स्वागत हो रहा है मानों किसी सुपर स्टार का स्वागत हो रहा हो। इस सरकार पर कोई विश्वास नहीं कर सकता है। आप छात्रों के पीछे पड़े हुए हैं और आप उन्हें दबाना चाहते हैं।

Priyanka gandhi questions government over pellet gun ak47 use student protesters

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 05:38 PM

Topics:  

  • Monsoon Session
  • Parliament Session
  • Priyanka Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.