-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Ram Mandir Attack 10 Day Police Remand Approved He Was Plotting To Attack Temple Isi Trained Terrorist Agencies Probing Deep Secrets
Ayodhya: राम मंदिर हमले की साजिश रचने वाला ISI ट्रेन्ड आतंकी अब्दुल 10 दिन की रिमांड पर, एजेंसियां टटोल रहीं गहरे राज।
- Written By: सौरभ शर्मा
गुजरात एटीएस को इनपुट मिला था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत में किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में अब्दुल रहमान को फैजाबाद (अयोध्या) से ट्रेन पकड़कर फरीदाबाद भेजा गया था।

राम मंदिर हमले का साजिशकर्ता
लखनऊ: अयोध्या के राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश रच रहे संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को गुजरात एटीएस और फरीदाबाद एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए, जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। कोर्ट ने अब्दुल रहमान को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया है, जहां सुरक्षा एजेंसियां उससे आतंकी नेटवर्क और हमले की साजिश को लेकर गहन पूछताछ करेंगी।
राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश बेनकाब
गुजरात एटीएस को इनपुट मिला था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत में किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में अब्दुल रहमान को फैजाबाद (अयोध्या) से ट्रेन पकड़कर फरीदाबाद भेजा गया था, जहां उसे एक हैंडलर ने हैंड ग्रेनेड सौंपे। योजना थी कि वह वापस अयोध्या जाकर राम मंदिर को निशाना बनाए, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते उसे धर दबोचा और अब आगे की कार्रवाई के लिए 10 दिनों की रिमांड पर रखा गया है।
ISI के ISKP मॉड्यूल से जुड़े तार
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अब्दुल रहमान ISI के ISKP (इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस) मॉड्यूल का हिस्सा था। वह पहले भी कई बार अयोध्या जाकर राम मंदिर की रेकी कर चुका था और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ISI को भेजी थी। माना जा रहा है कि इस साजिश में उसके अलावा और भी लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर, फैजाबाद का निवासी है और कथित रूप से एक आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। पूछताछ के दौरान उसने पाली इलाके के खंडहर मकान में छुपाए गए हथियारों की जानकारी दी, जिसके बाद एटीएस और फरीदाबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
गहन जांच में जुटीं एजेंसियां
अब्दुल रहमान से बरामद ग्रेनेड पर किसी कंपनी या देश का मार्का नहीं था, जिससे संदेह है कि यह हथियार तस्करी के जरिए भारत पहुंचा। सुरक्षा एजेंसियां अब इस साजिश में जुड़े अन्य लोगों और हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और राम मंदिर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
Ram mandir attack 10 day police remand approved he was plotting to attack temple isi trained terrorist agencies probing deep secrets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













