-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rakesh Tikait Gave Plan To Surround Kmp For Farmers Movement
राकेश टिकैत ने केंद्र को झुकाने का दिया फॉर्मूला, 2020 की तरह होगा बड़ा आंदोलन…KMP से दिल्ली को घेरने का प्लान
- Written By: Saurabh Pal
भाजपा और केंद्र सरकार की मुश्किले बढ़ने वाली हैं। किसान आंदोलन को बड़ा और मजबूत करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि एक तरफ पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर किसान...

राकेश टिकैत (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः भाजपा और केंद्र सरकार की मुश्किले बढ़ने वाली हैं। किसान आंदोलन को बड़ा और मजबूत करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि एक तरफ पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर किसान दिल्ली कूच को लेकर अड़े हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के किसानों में भी असंतोष बढ़ रहा है। पंजाब के किसानों के आंदोलन में हरियाणा के किसान भी शामिल होने को तैयार हैं। जैसे ही पंजाब के किसानों की दिल्ली में एंट्री होगी हरियाणा के किसान करवां में शामिल हो जाएंगे।
वहीं पिछले 10 महीने से दिल्ली जाने को लेकर अड़े किसानों को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। किसानों द्वारा सरकार से बातचीत की भी अपील की गई है। हालांकि सरकार की तरफ से मंत्री व अधिकारी मीडिया में तो कह रहे हैं कि बातचीत से हल निकलेगा, लेकिन अभी तक बातचीक पहल नही की जा सकी है।
सरकार के खिलाफ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अब आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। बीते 18 दिनों से वह भूख हड़ताल पर हैं। आज खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल से मुलाकात करने भारतीय किसान युनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत व किसान नेता लाखोवाल पहुंचे। इस दौरान टिकैत ने डल्लेवाल से मुलाकात के बाद किसान आंदोलन को मजबूत और रणनीति बदलने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग किसान संगठनों को एकत्रित कर 2020 की तरह एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की बात कही है।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि किसान संगठनों की एकजुटता के लिए हमने एक समिति का गठन किया है। यह समिति सभी किसान संगठनों से बातचीत करेगी और सभी को एक मंच पर आंदोलन करने के लिए राजी करेगी। टिकैत ने कहा कि जब दिल्ली को घेरा जाएगा तो यह केएमपी से होगा। यह कब और कैसे होगा, यह हम देखेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र की नीति है कि उसके एजेंडे के अनुरूप किसान संगठनों को विभाजित किया जाना चाहिए।
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। सुरक्षा बलों ने उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया था। किसानों के एक समूह ने 6 दिसंबर और आठ दिसंबर को पैदल दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास किया। हरियाणा में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। प्रदर्शनकारी किसान 14 दिसंबर को फिर से मार्च करने का प्रयास करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 101 किसानों का जत्था शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च करेगा।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
Rakesh tikait gave plan to surround kmp for farmers movement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














