Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टिकैत का किसानों से विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की

गौतम बुद्ध नगर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को ‘जीरो प्वाइंट’ पर महापंचायत करने का आह्वान किया है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 04, 2024 | 01:57 PM

राकेश टिकैत ( सोर्सः सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को पुलिस द्वारा 160 से अधिक किसानों को गिरफ्तार किए जाने के बाद, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को ‘जीरो प्वाइंट’ पर महापंचायत करने का आह्वान किया है।

टिकैत के इस आह्वान के बाद भारी संख्या में किसान ‘जीरो प्वाइंट’ पर पहुंचने लगे हैं। पुलिस प्रशासन जगह-जगह अवरोधक लगाकर किसानों को रोकने का प्रयास कर रहा है। किसानों का आरोप है कि पुलिस उन्हें गांवों से बाहर निकलने नहीं दे रही है और उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका जा रहा है।

 

पुलिस का आरोपों से इनकार

सरकार द्वारा अधिगृहित अपनी जमीन के लिए उचित मुआवजे की मांग, अधिगृहित जमीन के बदले 10 फीसदी भूखंड आवंटन, रोजगार, यहां के विभिन्न विश्वविद्यालय और स्कूलों में क्षेत्रीय लोगों के बच्चों को दाखिले में वरीयता, 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कल दोपहर करीब डेढ़ बजे 160 से ज्यादा किसानों को गिरफ्तार किया था। हालांकि रात में पुलिस ने महिलाओं, बुजुर्गों को रिहा कर दिया था। लेकिन अब भी 123 किसान पुलिस हिरासत में हैं।

विरोध प्रदर्शन के लिए आ रहे किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें उनके गांव से निकलने नहीं दे रही है तथा उनके ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने इस तरह के किसी भी आरोप का खंडन करते हुए कहा  कि कानून व्यवस्था को कायम रखने और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

समस्या सुलझाने के लिए समिति गठित

गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। शासन स्तर पर मंगलवार देर रात को औद्योगिक अनुभाग के सचिव अभिषेक प्रकाश ने टीम गठन का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर समिति के अध्यक्ष होंगे। विशेष सचिव पीयूष शर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ), नोएडा प्राधिकरण संजय खत्री, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सौम्य श्रीवास्तव, यमुना प्राधिकरण के एसीईओ कपिल सिंह समिति के सदस्य होंगे। यह समिति एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

महापंचायत का ऐलान

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 25 नवंबर से कई किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को विभिन्न किसान संगठनों ने यमुना एक्सप्रेसवे के ‘जीरो प्वाइंट’ पर महापंचायत बुलाई है। किसान भूमि मुआवजे और अपनी अन्य मांगों को लेकर सोमवार को दिल्ली कूच करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उन्हें नोएडा में ‘दलित प्रेरणा स्थल’ पर ही रोक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने वहीं धरना देना शुरू कर दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Rakesh tikait called farmers for protest police tightens security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 04, 2024 | 01:57 PM

Topics:  

  • Rakesh Tikait

सम्बंधित ख़बरें

1

किसान या खेती नहीं, दिल्ली की कलम बेइमान…राकेश टिकैत बोले- संघर्ष जारी रहेगा

2

किसानों के डर से हिलेगी सरकार? दिल्ली के खिलाफ महाराष्ट्र से आंदोलन, गांधी के गढ़ से टिकैत की हुंकार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.