- Hindi News »
- India »
- Rajnath Singh Says Why Is Congress Silent Opposition Alliance I N D I A Should Apologize For Insulting Sanatan Dharma
कांग्रेस ‘मौन’ क्यों है? सनातन धर्म के अपमान के लिये विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A मांगनी चाहिए क्षमा: राजनाथ सिंह
- Written By: साक्षी सिंह

जैसलमेर: राजस्थान (Rajasthan) के जैसलमेर (Jaisalmer) में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सनातन धर्म (Sanatan Dharma) पर द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) की टिप्पणी को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘ I.N.D.I.A पर जुबानी हमला। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों को सनातन धर्म के अपमान के लिये क्षमा मांगनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) जैसे कांग्रेस (Congress) नेता इस मुद्दे पर ‘मौन’ क्यों हैं।
#WATCH राजस्थान: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर से ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ को झंडी दिखाई। pic.twitter.com/GYZaj8a8XO — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2023
रक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) में शामिल लोगों को सनातन धर्म के अपमान के लिये क्षमा मांगनी चाहिए, नहीं तो यह देश उन्हें माफ नहीं करेगा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चंद्रयान तो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर गया, लेकिन ‘राहुलयान’ न तो लॉन्च हो सका और न ही लैंड कर सका। जैसलमेर में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तीसरे चक्र की शुरुआत पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि द्रमुक ने सनातन धर्म को चोट पहुंचाई है, लेकिन कांग्रेस चुप्पी साधे हुए है।
#WATCH …इन्हीं के गठबंधन DMK ने सनातन धर्म पर चोट पहुंचाई और कांग्रेस के लोगों ने चुप्पी साध रखी है। मैं अशोक गहलोत से पूछता हूं कि आप क्यों नहीं बोलते? सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जून खरगे क्यों नहीं बोलते कि सनातन धर्म के बारे में उनकी सोच क्या है?: तमिलनाडु के मंत्री… pic.twitter.com/gVBmUNyWRX — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2023
राजनाथ ने कहा, “मैं अशोक गहलोत से कहना चाहता हूं .. आप क्यों नहीं बोलते.. क्यों नहीं सोनिया जी बोलतीं.. क्यों नहीं राहुल जी बोलते हैं, क्यों नहीं खरगे बोलते कि सनातन धर्म के बारे में आपकी सोच क्या है।” उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का जहां तक सवाल है.. इसे केवल धर्म के साथ जोड़कर नहीं देखा जा सकता। सनातन धर्म.. यह सनातन सदैव नूतन है.. चिर पुरातन है.. ना इसका कोई जन्म है ना कोई अंत है और यह सनातन धर्म ऐसा है जो पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश यदि कोई धर्म देता है, तो यह सनातन धर्म ही देता है।”
सम्बंधित ख़बरें
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
सिंह ने कहा कि I.N.D.I.A नाम बहुत खतरनाक है। हम लोगों ने भी एक बार ‘शाइनिंग इंडिया’ का नारा दिया था.. हम लोग हार गये थे और आपने (विपक्षी दल) यदि ‘इंडिया’ का गठन कर लिया है, तो आपकी हार तय है.. पक्की है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चालक की सीट पर बैठे हैं, लेकिन ‘क्लच’ कोई अन्य व्यक्ति दबा रहा है तो गाड़ी का एक्सीलेटर कोई और दबा रहा है।
Rajnath singh says why is congress silent opposition alliance i n d i a should apologize for insulting sanatan dharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMसही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
May 18, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













