-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rajiv Gandhi Assassination Case Ag Perarivalan And His Mother Distributed Sweets At Their Residence After Their Release
राजीव गांधी हत्या मामला: रिहाई के बाद एजी पेरारिवलन और उनकी मां ने अपने आवास पर बांटी मिठाई
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: @Twitter
तमिलनाडु: देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी हत्या मामले (Rajiv Gandhi Murder)में उम्रकैद की सजा काट रहे एजी पेरारिवलन (AG Perarivalan) को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया है। जिसके बाद उन्होंने और उनकी मां अर्पुथम्मल ने आज(बुधवार को) तमिलनाडु के तिरुपत्तूर के जोलारपेट्टई स्थित अपने आवास पर मिठाई बांटी है। बता दें कि, पेरारिवलन पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषियों में से एक है।
31 सालों से थे जेल में बंद
इससे पहले आज देश की शीर्ष अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड (Rajiv Gandhi Murder) के दोषी एजी पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया। बता दें कि, 21 मई 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक जनसभा के दौरान हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 11 जून 1991 को पेरारिवलन को इस मामले गिरफ्तार किया गया था। पेरारिवलन पिछले 31 सालों से जेल में बंद है।
Tamil Nadu | AG Perarivalan & his mother Arputhammal distributed sweets at their residence in Jolarpettai, Tirupattur earlier today. Supreme Court ordered his release today. He's one of the convicts serving life imprisonment in connection with ex-PM Rajiv Gandhi's assassination. pic.twitter.com/d5Mrc1lRCG — ANI (@ANI) May 18, 2022
दया याचिका
बता दें कि पेरारिवलन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा था कि तमिलनाडु सरकार ने उसे रिहा करने का एक फैसला लिया था, लेकिन राज्यपाल ने फाइल को काफी समय तक अपने पास रखने के बाद राष्ट्रपति को भेज दिया था, जो कि संविधान के खिलाफ है। बीते 11 मई को हुई सुनवाई में केंद्र ने पेरारिवलन की दया याचिका राष्ट्रपति को भेजने के तमिलनाडु के राज्यपाल के फैसले का बचाव किया था।
सात लोगों को ठहराया गया था दोषी
राजीव गांधी हत्याकांड मामले में सात लोगों को दोषी ठहराया गया था और सभी को मौत की सजा सुनाई गई थी। लेकिन साल 2014 में शीर्ष अदालत ने इसे आजीवन कारावास में बदल दिया था। जिसके बाद 2016 और 2018 में जयललिता और एके पलानीसामी की सरकार ने इन दोषियों की रिहाई की सिफारिश की थी। लेकिन उनके बाद के राज्यपालों ने इसका पालन नहीं किया। दोषियों ने लंबे समय तक दया याचिका पर फैसला नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
सम्बंधित ख़बरें
दो बार थोड़े ही मरूंगा…जब सुरक्षा की चेतावनी पर राजीव गांधी ने हंसकर दिया था यह जवाब, पहले भी हुआ था हमला
21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत
28 January History: अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की मौत
जनसभा के दौरान राजीव गांधी पर किया गया था आत्मघाती हल्ला
जानकारी के लिए बता दें कि, 21 मई 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक जनसभा के दौरान हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 11 जून 1991 को पेरारिवलन को गिरफ्तार किया गया था। यह एक बड़ा और खतरनाक आत्मघाती हमला था। बम धमाके के लिए इस्तेमाल की गई दो 9 वोल्ट की बैटरी खरीद कर मास्टरमाइंड शिवरासन को पेरारिवलन ने ही दिया था। पेरारिवलन को साल 1998 में टाडा कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। हालाँकि बाद में साल 2014 में इस मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया था।
Rajiv gandhi assassination case ag perarivalan and his mother distributed sweets at their residence after their release
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
Aug 04, 2026 | 01:37 PMExplainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
Aug 04, 2026 | 01:36 PMPink Platform: मुंबई में SRUCC की बैठक में प्रस्ताव, लोकल के महिला डिब्बे के सामने गुलाबी स्टॉपिंग पॉइंट!
Aug 04, 2026 | 01:31 PMSL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
Aug 04, 2026 | 01:31 PMआजाद हुआ बलूचिस्तान! मुनीर की सेना के फेल हुए सभी सैन्य ऑपरेशन, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान
Aug 04, 2026 | 01:18 PMबुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
Aug 04, 2026 | 01:17 PMYeh Rishta Kya Kehlata Hai में हो गई कबीर के परिवार की एंट्री, दमानी की बात सुन अरमान बना एंग्री यंग मैन
Aug 04, 2026 | 01:17 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














