-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jairam Ramesh Hits Back At Devendra Fadnavis Regarding Rahul Gandhi Nagpur Rally
जयराम रमेश का देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार, कहा- हताशा में संविधान की लाल किताब पर जता रहे आपत्ति
- Written By: रीना पंवार
राहुल गांधी की नागपुर रैली को लेकर बीजेपी ने यह भी दावा किया है कि लाल कवर वाली संविधान की यह किताब अंदर से बिल्कुल कोरी थी। इन आरोपों के बाद इस मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लाल किताब को लेकर राहुल गांधी पर किए जुबानी हमले के बाद गुरुवार को कांग्रेस ने भी उन पर पलटवार किया है। फडणवीस पर वार करते हुए कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने उन्हें हताश बताते हुए कहा कि वे उस किताब पर आपत्ति जता रहे हैं जिसके मुख्य शिल्पकार बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर हैं।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘फडणवीस हताश हो रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तथाकथित ‘‘शहरी नक्सलियों” से समर्थन लेने के लिए ‘‘लाल किताब” दिखाने का आरोप लगाया। फडणवीस जिस पुस्तक को लेकर आपत्ति जता रहे हैं वह भारत का संविधान है, जिसके मुख्य शिल्पकार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर थे।”
राहुल गांधी की नागपुर रैली के बाद पैदा हुआ विवाद
इससे पहले फडणवीस ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने हाथ में लाल किताब लेकर शहरी नक्सलियों और अराजक तत्वों का समर्थन प्राप्त करते की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी रैलियों में लाल रंग के कवर वाले संविधान के शॉर्ट वर्जन को प्रदर्शित करते रहे हैं। बुधवार को नागपुर में हुई रैली में भी राहुल गांधी ने संविधान की इस किताब को प्रदर्शित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
मैं खीरा-ककड़ी हूं क्या? संसद में प्रदर्शन पर FIR से गरमाई सियासत, पप्पू यादव बोले- दिल्ली आ रहा हूं
देवेन्द्र फड़नवीस हताश हो रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तथाकथित "शहरी नक्सलियों" से समर्थन लेने के लिए "लाल किताब" दिखाने का आरोप लगाया। फड़नवीस जिस पुस्तक को लेकर आपत्ति जता रहे हैं वह भारत का संविधान है, जिसके मुख्य शिल्पकार डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर थे। यह भारत का वही संविधान… pic.twitter.com/1OIdJl2zah — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 7, 2024
बीजेपी ने किताब के कोरी होने का किया दावा
राहुल गांधी की नागपुर रैली को लेकर बीजेपी ने यह भी दावा किया है कि लाल कवर वाली संविधान की यह किताब अंदर से बिल्कुल कोरी थी। इसे लेकर उसने एक वीडियो भी जारी किया है। इन आरोपों के बाद इस मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी ने राहुल की इस रैली पर जमकर निशाना साधते हुए यह भी कहा है कि कांग्रेस संविधान को नोटपैड की तरह इस्तेमाल कर रही है। हालांकि, राहुल गांधी का बचाव करने के लिए जयराम रमेश ने बीजेपी पर पलटवार किया है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा, ”यह भारत का वही संविधान है जिसे ‘मनुस्मृति’ से प्रेरित न बताकर RSS ने नवंबर 1949 में हमला किया था, यह भारत का वही संविधान है जिसे प्रधानमंत्री मोदी बदलना चाहते हैं।” इस दौरान उन्होंने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथ में संविधान की लाल रंग की प्रति वाली तस्वीरें भी साझा कीं।
फडणवीस को सोचकर बोलने की दी सलाह
उन्होंने फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जहां तक लाल किताब का सवाल है तो फडणवीस को पता होना चाहिए कि इसमें भारत में कानून के क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में से एक के.के. वेणुगोपाल की प्रस्तावना है, जो 2017-2022 के दौरान भारत के अटॉर्नी जनरल थे। इससे पहले, प्रधानमंत्री और स्वयंभू चाणक्य को भी यह लाल किताब दी गयी है।” कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘‘जहां तक ”शहरी नक्सली” का सवाल है तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 9 फरवरी 2022 और 11 मार्च 2020 को संसद को बताया है कि भारत सरकार इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करती है। इसलिए फडणवीस को पहले सोचना चाहिए और फिर बोलना चाहिए।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Jairam ramesh hits back at devendra fadnavis regarding rahul gandhi nagpur rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Akola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Aug 04, 2026 | 06:04 PMयादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान
Aug 04, 2026 | 05:57 PMफडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट
Aug 04, 2026 | 05:57 PMकेस दर्ज हुआ तो पुलिस में भर्ती नहीं हो पाओगे, जलगांव में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर भड़के मंत्री गिरीश महाजन
Aug 04, 2026 | 05:56 PMपाकिस्तान में तख्तापलट की आहट! मुनीर और नकवी के पावर प्ले से मची भयंकर हलचल
Aug 04, 2026 | 05:56 PMपप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें; प्रयागराज कोर्ट में परिवाद दर्ज, 11 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से होना होगा पेश
Aug 04, 2026 | 05:53 PMShare Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
Aug 04, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














