राजस्थान: दौसा में भीषण सड़क हादसा, बस ने टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, 6 घायल
- Written By: शुभम सोनडवले
ANI Photo
दौसा. राजस्थान (Rajasthan) में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक दौसा (Dausa) में नेशनल हाईवे-21 पर रविवार को लोकपरिवहन की बस ने एक टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए हैं। बस महुआ से हिंडौन जा रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी जितेन्द्र सोलंकी ने बताया, “बस महुआ से हिंडौन जा रही थी। ओवरटेक करते समय यह घटना हुई जिसमें 5 लोगों की मौत, 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।”
#WATCH | Dausa, Rajasthan: Five people died in a road accident on National Highway-21 on Mahwa-Hindaun road. Jitendra Solanki, Mahwa SHO says, “The state transport bus was going from Mahwa to Hindaun… A tempo that was going from Hindaun to Mahwa was standing on the side…… pic.twitter.com/xCvcrYjaB3 — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 24, 2023
बस ने पैदल चल रहे यात्रियों को कुचला
यह हादसा आज दोपहर 3 बजे के करीब गाज़ीपुर के पास हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ तीर्थयात्री सड़क किनारे स्थित एक धार्मिक स्थल पर जा रहे थे तभी बस ने इन पैदल यात्रियों को कुचल दिया। इसके बाद बस ने वहां से गुजर रहे एक टेम्पो को भी टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सुचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालांकि घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
PM मोदी का मास्क पहनकर चोरी करने पहुंचे चोर, उड़ा ले गए लाखों के स्मार्टफोन, VIDEO हो रहा वायरल
30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
भैंस, घोड़े और गधों की तरह बिक रहे MP-MLA… अशोक गहलोत ने BJP पर कसा तंज, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरनाक
मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश जारी
पुलिस मृतकों की पहचान करने और उनके परिवारों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। हादसे के कारण घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
वसुंधरा राजे ने जताया दुःख
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री वसुंधरा राजे ने इस घटना पर दुःख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा, “दुःखद! दौसा में करौली स्टेट हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। वहीं करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति, घायलों को स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।
दुःखद !
दौसा में करौली स्टेट हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। वहीं करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति, घायलों को स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना… — Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) September 24, 2023
