Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भैंस, घोड़े और गधों की तरह बिक रहे MP-MLA… अशोक गहलोत ने BJP पर कसा तंज, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरनाक

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सांसदों-विधायकों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी के 'गुजरात मॉडल' और खरीद-फरोख्त पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 23, 2026 | 04:04 PM

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ashok Gehlot Statement On MP MLA: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने देश के सांसदों और विधायकों के दल-बदल और खरीद-फरोक्त को लेकर बड़ा बयान दिया है। माननीयों की तुलना जानवरों से करते हुए गहलोतने कहा कि सांसद और विधायक भैंस, घोड़े, गधों और बकरियों के जैसे बिक रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह बात जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान उन्होंनें जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त और कई राजनीतिक दलों में हो रही टूट-फूट पर गहरी चिंता व्य​​क्त की।

प्रसूताओं से की मुलाकात

मंगलवार को जोधपुर पहुंचे अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा भी की। जोधपुर दौरे में गहलोत पावटा अस्पताल और एम्स पहुंचकर हाल ही में गंभीर संक्रमण का शिकार हुईं प्रसूताओं से मुलाकात की। उनके परिजनों भी मिले और डॉक्टरों से बात कर प्रसूताओं के स्वास्थ्य की स्थिति तथा चल रहे इलाज की विस्तृत जानकारी ली।

BJP के 400 पार दावे पर तंज

अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए एक पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, भाजपा द्वारा लगातार सांसदों की खरीद-फरोख्त करना सीधे तौर पर जनमत को एक खुली चुनौती है। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता से ‘400 पार’ सीटें जिताने का आह्वान किया था, लेकिन देश की सजग जनता ने उन्हें बहुमत से दूर केवल 240 सीटों पर ही समेट दिया।

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी

पुणे मनपा में दरगाह विवाद पर बवाल, ‘हेलमेट आंदोलन’ कर विपक्ष ने सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

‘अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़कों पर न चलें’, कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने फिर मचाया बवाल; देखें VIDEO

बांग्लादेशियों से मोहब्बत नहीं लेकिन मियां नाम पर प्रताड़ना गलत, बदरुद्दीन अजमल का BJP पर बड़ा हमला

भाजपा द्वारा लगातार सांसदों की खरीद-फरोख्त करना सीधे तौर पर जनमत को एक खुली चुनौती है। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता से ‘400 पार’ सीटें जिताने का आह्वान किया था, लेकिन देश की सजग जनता ने उन्हें बहुमत से दूर केवल 240 सीटों पर ही समेट दिया। आज केंद्र में एनडीए (NDA)… — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 22, 2026

क्षेत्रीय दलों का किया जिक्र

गहलोत ने कहा कि आज केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार चल रही है, जिसमें फिलहाल कोई खींचतान भी नजर नहीं आती। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना और बीजेडी जैसे दलों के सांसदों को तोड़कर भाजपा और एनडीए में शामिल करना यह साफ़ दिखाता है कि भाजपा धनबल और बाहुबल के आगे जनता के जनादेश को कुछ नहीं समझती।

आगे उन्होंने कहा कि पहले तोड़-फोड़ का यह खेल केवल गुजरात तक सीमित था, जहाँ पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार होने के बावजूद भाजपा पांच साल तक लगातार विपक्षी विधायकों को तोड़ती रहती थी। अब यही तथाकथित ‘गुजरात मॉडल’ पूरे देश में लागू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Sanjay Gandhi Death Anniversary: 1980 में विमान हादसे में हुई संजय गांधी की मौत और बदल गई देश की राजनीति

बेरोजगारी, महंगाई पर सरकार को घेरा

अशोक गहलोत ने युवाओं को अपील करते हुए कहा कि देश की युवा पीढ़ी को सोचना होगा कि आखिर इस देश में हो क्या रहा है? आज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे आमजन से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है, लेकिन पर्दे के पीछे सांसदों की अनैतिक खरीद-फरोख्त लगातार जारी है। क्या यह सरकार विपक्ष और विरोध की हर लोकतांत्रिक आवाज को पूरी तरह कुचल देना चाहती है? क्या भारत का महान लोकतंत्र अब दम तोड़ने की कगार पर है?

Ashok gehlot statement mp mla poaching bjp gujarat model

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 04:04 PM

Topics:  

  • Ashok Gehlot
  • BJP
  • Latest News
  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.