-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Raj Thackeray Told Cm Uddhav Thackeray Dont Test Our Patience We Also Know How To Answer
‘हमारी सहनशीलता का इम्तिहान ना लें, हमें भी जवाब देना आता है’, राज ठाकरे ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Pic : Twitter
मुंबई: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) और लाउडस्पीकर विवाद (Loudspeaker Controversy) जारी है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख (MNS) राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को चुनौती देते हुए एक पत्र लिखा है। इस पत्र में राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि, ‘सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती है। हमारी सहनशीलता का इम्तिहान ना लें, हमें भी इसका जवाब देना आता है।’
राज ठाकरे ने पत्र में आगे लिखा, ‘सरकार की यह कार्रवाई महाराष्ट्र के साथ पूरा हिंदू समाज देख रहा है। अभी तक लाउडस्पीकर को लेकर 28 हजार मनसे कार्यकर्ताओं को नोटिस दिया गया है। उन्हें ऐसे ढूंढा जा रहा है, मानों वह कोई आतंकी हों। सत्ता आती है और चली जाती है। ताकत की तांबे की थाली कोई नहीं लाया… उद्धव ठाकरे आप भी नहीं।’
राज्य सरकारला माझं एकच सांगणं आहे;
आमच्या सहनशीलतेचा अंत पाहू नका.
सत्ता येत- जात असते.
कुणीही सत्तेचा ताम्रपट घेऊन आलेला नाही.
उद्धव ठाकरे, तुम्हीही नाही!@CMOMaharashtra pic.twitter.com/M0hpLg7sfP — Raj Thackeray (@RajThackeray) May 10, 2022
उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि, ‘हमारे हजारों कार्यकर्ताओं को तड़ीपार किया और कइयों को जेल में डाल दिया है। किसलिए?, ध्वनि प्रदूषण को रोकने और मस्जिदों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने की मांग करने के लिए। पिछले एक हफ्ते में सरकार जिस तरह से महाराष्ट्र के सैनिकों को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है, क्या राज्य सरकार या पुलिस ने कभी मस्जिदों में छिपे हथियार और आतंकियों को खोजने के लिए ऐसा सर्च ऑपरेशन चलाया है? पुलिस हमारे साथी संदीप देशपांडे और कई अन्य कार्यकर्ताओं की ऐसे तलाश कर रही है, जैसे कि वे पाकिस्तान के आतंकवादी हों। सभी मराठी लोग, सभी हिंदू खुली आंखों से देख रहे हैं उन्हें, जिन्होंने पुलिस को महाराष्ट्र के सैनिकों के खिलाफ यह क्रूर, दमनकारी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।’
उल्लेखनीय है कि, राज्य में चल रहे हनुमान चालीसा विवाद और लाउडस्पीकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राज ठाकरे और मुख्यमंत्री में जुबानी जुंग चल रही है। राज ठाकरे ने औरगांबाद में उद्धव ठाकरे को लाउडस्पीकर निकालने को लेकर अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद शहर पुलिस ने माणसे प्रमुख पर मामला दर्ज किया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘आत्म सम्मान गया तो बचती है सिर्फ जिंदा लाश’, ऑपरेशन टाइगर पर भड़के राज ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर करारा तंज
दूसरों के बच्चे चुराने के बजाय अपने बच्चों को बड़ा करे भाजपा, शर्मिला ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
राज ठाकरे के जन्मदिन पर 5 रुपए सस्ता मिल रहा पेट्रोल; मनसे कार्यकर्ताओं की इस पहल ने जीता जनता का दिल
महाराष्ट्र के टाइगर का अटूट पशु प्रेम, जब राजनीति की व्यस्तताओं को भूलकर सिर्फ डॉग लवर बन जाते हैं राज ठाकरे
Raj thackeray told cm uddhav thackeray dont test our patience we also know how to answer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














