23 सितंबर 2025 का मौसम अलर्ट: दिल्ली से उत्तराखंड तक थम गई बारिश, गर्मी और उमस से परेशान हुए लोग
उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला थम गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड में पारा फिर से 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जिससे गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
Weather Update: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक आज मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग ने सभी प्रमुख राज्यों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, उमस और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लगातार बढ़ती उमस से लोगों को भारी असुविधा हो रही है। यमुना का जलस्तर भी अब सामान्य होने लगा है और विस्थापित लोग धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। दशहरा तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में भी राहत की उम्मीद नहीं
उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम विभाग ने ग्रीन जोन घोषित किया है, यानी कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। अगस्त में झमाझम बारिश और बाढ़ की स्थिति के बाद अब प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क हो चुका है। तापमान में बढ़ोतरी और हवा में नमी के चलते लोग गर्मी और चिपचिपी उमस से परेशान हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय थेरेपिस्ट की घिनौनी करतूत, 61 महिलाओं से की दरिंदगी, अब हुई 14 साल की जेल
अजब चोर की गजब दास्तां! कांग्रेस दफ्तर से उखाड़ ले गए 73 नल, फर्श पर लिख छोड़ा ‘आई लव यू’ मैसेज
बिहार के कई जिलों में गर्मी का असर
बिहार में भी आज के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। पटना, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, सिवान, सारण, भोजपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में तेज गर्मी महसूस की जा रही है। यहां भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दशहरा तक मौसम साफ बना रहेगा।
उत्तराखंड में भी मौसम शांत, खतरे की कोई चेतावनी नहीं
उत्तराखंड में भी आज मौसम सामान्य रहने वाला है। सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, यानी बारिश या किसी अन्य मौसमी खतरे की चेतावनी नहीं है। हाल ही में राज्य में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाएं हुई थीं, जिनमें 50 से अधिक लोगों की जान गई थी। फिलहाल राज्य में मौसम स्थिर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: गरबा में आने वालों पर छिड़कें गोमूत्र..धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों दी ये सलाह? जानकर हो जाएंगे हैरान
उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में फिलहाल बारिश रुकी हुई है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। इससे गर्मी और उमस का स्तर बढ़ गया है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।
