- Hindi News »
- Travel »
- Unique Villages Of Uttarakhand To Visit For Mental Peace
उत्तराखंड के अनोखे गांव जहां पहुंचकर भूल जाएंगे सारी चिंता, यहां है सुकून
Hidden Villages in Uttarakhand: उत्तराखंड भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है जहां का हर एक शहर और गांव घूमने के लिए एक आदर्श जगह है। यहां पर कुछ अनदेखे गांव भी हैं जो ट्रिप को रोमांचक बना सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

उत्तराखंड के अनोखे गांव (सौ. सोशल मीडिया)
Uttarakhand Villages: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है क्योंकि यहां हर मोड़ पर आपको प्रकृति का नया रंग देखने को मिलेगा। मसूरी, नैनीताल, देहरादून, औली जैसे पर्यटन स्थलों के बारे हर कोई जानता है। लेकिन यहां पर कुछ गांव भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप उत्तराखंड जाने का प्लान कर रहे हैं, तो इस बार कुछ नया करने के लिए यहां के अनोखे गांव को विजिट कर सकते हैं। इन जगहों पर जाने से मन को शांति और सुकून का अहसास होता है।
कलाप
उत्तरकाशी जिले में टोंस घाटी पर स्थित छोटा सा गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस गांव का पांडवों का गांव भी कहा जाता है। यहां पर कैंपिंग और ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। इस गांव तक जाने के लिए ट्रैक करना पड़ता है। दोस्तों के साथ इस शानदार गांव को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
कनकचौरी
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित छोटा सा गांव है जहां भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय को समर्पित एक ऐतिहासिक कार्तिक स्वामी मंदिर है। इस गांव में सर्दियों के समय बर्फबारी होती है। देवदार के पेड़ और बुरांश के पेड़ों के बीच प्रकृति प्रेमी यहां सुकून से समय बिता सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
PHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप
गोंदिया में भीषण गर्मी और शादियों के सीजन से ST बसों में भारी भीड़, यात्रियों ने की बस फेरियां बढ़ाने की मांग
ग्वालदम
हिमालय की गोद में बसा यह प्राकृतिक गांव ग्वालदम कौसानी के पास मौजूद है। यह गांव चमोली जिले में स्थित है जिसके बारे में कम लोग जानते हैं। गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र के बीच शांत वातावरण, हरे-भरे जंगल और सेब के बागों के बीच यह गांव बहुत आकर्षक लगता है। यहां पर मौजूद झीलें, जंगल और टेढ़े मेढ़े ट्रेल्स काफी शानदार लगते हैं। इस जगह पर आप ट्रैकिंग और कैंपिंग का मजा भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- बिहार के इस अनोखे मंदिर में जीवित लोग खुद का करते हैं श्राद्ध, जानें कारण
माणा गांव
भारत का आखिरी गांव कहा जाने वाला माणा गांव बहुत खूबसूरत है। यह चमोली जिले में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। बद्रीनाथ मंदिर के पास बसा यह गांव प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बहुत ही मजेदार होता है। भीड़ भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर समय बिताना चाहते हैं तो इस गांव में आ सकते हैं।
उत्तराखंड के इन खूबसूरत और अनोखे गांव को देखकर आपका मन अंदर से शांत हो जाएगा और आप अपनी सारी समस्याएं भूल जाएंगे। इन जगहों पर किसी भी मौसम में ट्रिप करना एक बेहतरीन अनुभव देगा।
Unique villages of uttarakhand to visit for mental peace
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Teacher Eligibility News: MP शिक्षक पात्रता विवाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 1.5 लाख शिक्षकों का भविष्य होगा तय
May 12, 2026 | 01:25 PMतैयार था 100 गाड़ियों का काफिल, लेकिन खबर दिखाए जाने के बाद ई-रिक्शा से भाजपा ऑफिस पहुंचे जादौन
May 12, 2026 | 01:25 PMCannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
May 12, 2026 | 01:24 PMअकोला: लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद, मार्च से रुकी 3 महीनों की किस्तें एक साथ मिलेंगी
May 12, 2026 | 01:21 PMनागपुर टाउन हॉल निर्माण का निरीक्षण, संजय महाकालकर ने काम में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए निर्देश
May 12, 2026 | 01:17 PMPM मोदी की अपील पर महिंद्रा CEO का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल बचाने को बताया देश के भविष्य के लिए जरूरी
May 12, 2026 | 01:15 PMमहाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
May 12, 2026 | 01:02 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














