गुरुवार, 2 जुलाई 2026
-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- India »
- Rain In Nashik Drought In Manmad People Not Getting Drinking Water
नासिक में बारिश के बावजूद मनमाड में सूखे की मार, पीने के पानी को तरस रहे लोग
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Sep 13, 2023 | 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

विस्तार
मनमाड: एक ओर जहां नासिक जिले के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश होने के कारण कई बांध लबालब भरकर ओवर फ्लो हो गये हैं। वहीं दूसरी ओर मनमाड शहर में अब तक जोरदार बारिश का इंतज़ार हो रहा है। बारिश ना होने की वजह से शहर को जलापूर्ती करनेवाले वागदर्डी बांध का पानी समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर भूमिगत जलस्तर तेजी से नीचे खिसकने के कारण बोरवेल भी बंद पड़ने लगे हैं। जिसके कारण शहर में पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो गया है।
इस समय नपा द्वारा शहर में 18 से 20 दिन बाद जलापूर्ति की जा रही है। जिसके चलते शहर के सवा लाख लोगों को जल संकट का सामना करना पड रहा है। बारिश के अभाव में फसल बर्बाद होता देख किसानों की चिंता बढ़ गयी है।
मानसून शुरू होकर करीब तीन माह का समय बीत गया है। लेकिन रिमझिम बारिश छोड दी जाये तो अब तक मनमाड समेत समूचे नांदगाव तहसील में जोरदार बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण शहर को जलापूर्ति करने वाले वागदर्डी बांध में बारिश का पानी नहीं आया। बांध की जल संरक्षण क्षमता 120 दस लाख घन फुट है।
लेकिन बारिश के अभाव में इस समय बांध में केवल 20 से 25 दस लाख घन फुट पानी शेष है। जिसमें करीब 10 से 12 दस लाख घन फुट पानी डेड स्टॉक है। बांध का पानी तेजी से कम होता देख नपा द्वारा शहर में 18 से 20 दिन ही जलापूर्ति की जा सकेगी। उधर भूमिगत जलस्तर भी कम होने लगा है। जिसके कारण कई बोरवेल बंद हो गये हैं। शेष बचे हुए बंद होने की कगार पर हैं। जिसके कारण शहर के सवा लाख नागरिकों पर भीषण जल संकट का सामना करने की नौबत आ गयी है। जोरदार बारिश नहीं होने के कारण खरीफ की फसलों पर उसका बुरा असर हो रहा है। कुछ फसले तो सूख गयी है जिसके कारण किसान भी संकट में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
नासिक में संत निवृत्तिनाथ महाराज पालकी यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, 3 जुलाई तक रहेगा डायवर्जन
नासिक-मुंबई हाईवे पर फुटओवर ब्रिज के नीचे फंसा कंटेनर, कई घंटे यातायात ठप, सड़क निर्माण से बढ़ी ऊंचाई बनी आफत
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी तैयारी, कुंभ से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त; नासिक में 24×7 सप्लाई की तैयारी
Rain in nashik drought in manmad people not getting drinking water
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 13, 2023 | 02:39 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














