दीवाली और छठ पूजा के लिए रेल मंत्री ने यात्रियों को दी सौगात, 7 हजार स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान
दीवाली और छठ पूजा नजदीक आ गया है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा को लेकर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का ऐलान कर दिया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली : दीवाली और छठ पूजा नजदीक आ गया है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा को लेकर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने इस साल दीवाली और छठ पूजा के लिए 7,000 स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जिससे प्रतिदिन दो लाख अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा मिलने वाली है।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार, 24 अक्टूबर को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस बात की जानकारी दी। रेलवे अधिकारियों के मुताबि, पिछले साल दीवाली और छठ पूजा के दौरान त्योहारी भीड़ को रकने के लिए 4,500 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंत्रालय ने इस साल स्प्शल रेलवे सेवाओं को बढ़ाने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें – Cyclone Alert: दक्षिण पूर्व रेलवे ने 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया रद्द, जानिए कैंसिल की गई ट्रेनों की डिटेल
सम्बंधित ख़बरें
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
भारतीय रेलवे की नई पहल: टिकट जांच के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनेंगे टीटीई, विवादों और शिकायतों पर लगेगी लगाम
महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द
Railway TTE Camera: रेलवे TTE अब शरीर पर लगे कैमरे से चेक करेंगे टिकट, प्रयागराज मंडल से हुई शुरुआत
उत्तर रेलवे (NR) ने फेस्टिव सीजन के दौरान इस बड़ी संख्या में ट्रेनों का परिचालन करेगा, क्योंकि बड़ी संख्या में यात्री देश के पूर्वी भागों में आवाजाही करते हैं। उत्तर रेलवे ने हाल ही में एक प्रेस बयान में कहा कि वह लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद करने के लिए दीपावली और छठ स्पेशल ट्रेन के लगभग 3,050 फेरे संचालित करेगा।
संवाददाता सम्मेलन में अधिकारियों ने स्पेशल ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इससे पहले वर्ष 2023 में भारतीय रेलवे ने स्पेशल फेस्टिव ट्रेन चलाईं थी, जिसमें उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के 1,082 फेरे संचालित करने का का काम किया था। बता दें कि इस साल दीपावली और छठ पूजा को लेकर ट्रेन के 3,050 फेरे संचालित किए जाएंगे, जो लगभग 181 प्रतिशत की वृद्धि है। फेस्टिव स्पेशल ट्रेन के अलावा, अधिक यात्रियों को समायोजित करने के लिए ट्रेन में अतिरिक्त कोच भी जोड़ने का काम किया शुरू किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – इसलिए पहले कराया जा रहा झारखंड विधानसभा चुनाव! कल्पना सोरेन का भाजपा पर बड़ा आरोप
