- Hindi News »
- India »
- Railway Minister Ashwini Vaishnav Told About The Train Facility Provided To The Passengers
एक महिने में कितने बार धुलता है ट्रेन में मिलने वाला कंबल? रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने खुद दिया लिखित जवाब
लोकसभा सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा ने रेलवे में यात्रियों को दिए जाने वाले कंबल महीने में कितनी बार धोए जाते हैं इस पर सवाल खड़ा किया था। इसका जवाब देते हुए देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी है।
- Written By: विधी शर्मा

रेल मंत्री अश्विन वैष्णव (फोटो-ANI)
नई दिल्ली: भारतीय रेल सालों से पूरे देश को जोड़े रखने का महत्वपूर्ण काम कर रही है। लगभग हर भारतीय ने कम से कम एक बार तो रेल में यात्रा अवश्य ही की होगी। भारतीय रेल दुनिया में सबसे सस्ती ट्रेन सेवाएं प्रदान करने वालों में से एक है। ट्रेन के एसी कोच में सफर करते वक्त अक्सर यात्रियों की सुविधा के लिए तकिया, कंबल प्रदान किए जाते हैं। लेकिन कभी आपने ये सोचा है कि ये कंबल महीने में कितनी बार धोए जाते हैं? इस सवाल का जवाब खुद रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने दिया है।
दरअसल, लोकसभा सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा ने एक सवाल प्रस्तुत किया था। रेल के एसी कोच में यात्रियों को दिए जाने वाले कंबल कितनी बार धोए जाते हैं? ये एक आम सवाल है, जिसका जवाब रेल में साफ-सफाई को लेकर कितना ध्यान दिया जाता है ये दर्शाता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके जवाब में कहा है कि रेल में यात्रा के दौरान मिलने वाली चादरें और तकिए के कवर को हर यात्रा के बाद धोया जाता है।
संसद के शीतकालीन सत्र से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रैक नवीनीकरण को मिली रफ्तार, 348 किमी पटरियों का सुधार
Mumbai Train Diversion: मुंबई सेंट्रल पर 60 दिनों का ब्लॉक, ट्रेनें होंगी प्रभावित
कनेक्टिविटी से लेकर सुरक्षा तक मजबूत हुआ Konkan Railway, 27.59 करोड़ का राजस्व
आश्वासन नहीं, ट्रेन चाहिए: नगरवासियों का आक्रोश, मराठवाड़ा के साथ भेदभाव? संभाजीनगर को नहीं मिली ट्रेन
बेड रोल किट में रजाई कवर भी शामिल
कंबल के बारे में वैष्णव ने कहा कि रेल के एसी कोच में प्रोवाइड किए गए कंबलों को महीने में कम से कम एक बार धोया जाता है। देखा जाए तो स्वच्छता मानकों के अनुसार बिस्तर उपलब्ध कराने के लिए रेलवे यात्रियों से शुल्क लेता है। वैष्णव ने आगे कहा कि यात्रियों को दिए जाने वाले बेड रोल किट में रजाई कवर के रूप में एक एक्स्ट्रा शीट भी शामिल की गई है। इस दौरान रेल मंत्री ने अपने लिखित उत्तर में साफ तौर पर बताया है कि वर्तमान में रेलवे द्वारा यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले कंबल हल्के, वॉशेबल और यात्रियों के कंफर्ट के लिए बेहतर इंसुलेशन प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
रेल मंत्री ने बताया कि नए और बेहतर क्वालिटी वाले बिस्तर के लिए बीआईएस मानकों के अनुसार लिनेन सेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि स्वच्छता के लिए ऑटोमेटिक लॉंड्री फैसिलिटी, सर्टिफाइड वॉशिंग इक्विपमेंट, खास स्वच्छता एजेंट्स और लॉंड्री प्रक्रिया के मेंटेनेंस इन सब का समावेश है। साथ ही मंत्री वैष्णव ने बताया कि सफेद मिटर लिनेन की क्वालिटी जांच करता है।
PM नरेंद्र मोदी से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
मंत्री वैष्णव ने जानकारी दी है कि लिनेन का जीवनकाल भी घटाया गया है ताकि पहले की तुलना में इसे जल्दी नए से बदला जा सके। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि रेलमदद पोर्टल पर बेड रोल से संबंधित कंप्लेंट्स पर नजर रखने और कार्रवाई करने के लिए भी इंतजाम किया गया है। इसके लिए विभागीय मुख्य कार्यालय और विभागीय लेवल पर वॉर रूम तैयार किए गए हैं।
Railway minister ashwini vaishnav told about the train facility provided to the passengers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dacoit Review: मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की ‘डकैत’ ने जीता दिल, नानी ने परफॉर्मेंस को बताया करियर बेस्ट
Apr 10, 2026 | 10:14 AMमोजतबा ने जारी किया नया फरमान…होर्मुज को लेकर US से नहीं होगा कोई समझौता, टोल वसूलने पर अड़े सुप्रीम लीडर
Apr 10, 2026 | 10:08 AMNCP के विलय पर शरद पवार का ‘फुल स्टॉप’, शशिकांत शिंदे ने साफ किया पार्टी का रूख, बोले- अब नहीं होगी कोई चर्चा
Apr 10, 2026 | 09:59 AMरिटायरमेंट के अगले ही दिन हरिवंश की राज्यसभा में वापसी! JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
Apr 10, 2026 | 09:49 AMRavi Shastri के नाम स्टैंड, तो डायना एडुल्जी और सरदेसाई के नाम पर वानखेड़े में गेट, CM फडणवीस ने किया अनावरण
Apr 10, 2026 | 09:45 AMSambhajinagar मनपा में ठेका व्यवस्था पर संकट, कर्मचारियों के भविष्य पर सवाल; बढ़ी प्रशासन की मुश्किल
Apr 10, 2026 | 09:42 AMShare Market में लौटी रौनक…Sensex 560 अंक उछला, अमेरिका-ईरान की दोस्ती ने निवेशकों की चांदी कर दी!
Apr 10, 2026 | 09:38 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














