‘अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे…वोट चोरी के सबूत हैं’, चुनाव आयोग को राहुल की धमकी
Rahul Gandhi Warnd Election Commission: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को चेतावनी दी है। बिहार वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर टिप्पणी करते हुए गांधी ने कर्नाटक में भी वोट चोरी का आरोप लगाया।
- Written By: Saurabh Pal
राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)
New Delhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के नेता लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। अब नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग को सीधे तौर पर चेतवानी दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भारत के चुनाव आयोग की तरह काम नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग की टिप्पणियों को बकवास बताते हुए कहा कि इससे अधिकारी बच नहीं सकते हैं। क्योंकि हमारे पास वोट चोरी के पुख्ता सबूत हैं।
संसद भवन परिसर में गांधी ने पत्रकारों से कहा कि “चुनाव आयोग गलतफहमी में न रहे! हमारे पास वोट चोरी करने के आपके हथकंडों के 100% पुख्ता सबूत हैं। हम उन्हें सामने भी लाएंगे और आप इसके अंजाम से बच नहीं पाएंगे लोकतंत्र और संविधान को बर्बाद करने की कोशिश करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
पहले महाराष्ट्र धांधली की बिहार की बारी
इससे पहले राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाया था। इस धांधली को कांग्रेस की तरफ से चुनाव और भाजपा की मिलीभगत बताया गया था। गांधी ने कहा था कि 70 लाख वोट महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में जोड़े गए। इसके बाद बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि भाजपा के साथ मिलकर भाजपा के लिए चुनाव आयोग काम कर रहा है। इसे विपक्ष ने नोटबंदी के तर्ज पर वोटबंदी करार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
देवली में नमो उद्यान भूमि विवाद, जिलाधिकारी ने बहुमत से पारित प्रस्ताव किया निरस्त
राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
बच्चों को गलत बातें सिखाने की कोशिश’; NCERT की किताब में ‘इमरजेंसी’ का इतिहास जुड़ने पर भड़के विजय वडेट्टीवार
पहले वोटर ID, पैन और अब पासपोर्ट भी नहीं नागरिकता का प्रमाण, तो फिर, गौरव गोगोई ने उठाए सवाल, मांगा जवाब
चुनाव आयोग के खिफाल ठोस सबूतः राहुल
वहीं अब राहुल गांधी ने कर्नाटक में वोटों की गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की एक सीट पर चुनाव आयोग ने गड़बड़ी करने दी, जिसके 100 प्रतिशत ठोस सबूत मेरे पास हैं।
चुनाव आयोग गलतफहमी में न रहे! वोट चोरी करने के आपके हथकंडों के 100% पुख्ता सबूत हैं हमारे पास। हम उन्हें सामने भी लाएंगे और आप इसके अंजाम से बच नहीं पाएंगे – लोकतंत्र और संविधान को बर्बाद करने की कोशिश करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। pic.twitter.com/gYAVbDo20O — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 24, 2025
ये भी पढ़ें- भागवत सहित RSS के नेताओं की मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक, चुनाव पर होगा असर?
हर निर्वाचन क्षेत्र में यही नाटकः राहुल
कांग्रेस सांसद ने कहा कि अभी एक निर्वाचन क्षेत्र की गड़बड़ी का पता चला है। मुझे यकीन है कि हर निर्वाचन क्षेत्र में यही नाटक चल रहा है। हजारों नए मतदाता बनाए गए, लेकिन उनकी उम्र 50 साल, 45 साल या 60 साल है।”
