LPG संकट के बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सियासी हलचल
LPG Crisis In India: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर पूरी दुनिया में पड़ रहा है। युद्ध की वजह से देश में एलपीजी संकट आ गया है। इसी बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Rahul Gandhi Target PM Modi: नेता विपक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने एलपीजी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने तंज कसा। जिसके बाद सियासी हलचल मच गई। इस मुद्दे पर कांग्रेस सहित विपक्ष के कई दलों ने आज संसद भवन के बाहर प्रदर्शन भी किया।
विपक्ष ने संसद के बाहर ‘मोदी जी एलपीजी’ के नारे लगाए और राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सरकार को निशाना बनाया। इसके अलावा ससंद के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन खुद पीएम मोदी अलग कारणों से घबराए हुए हैं।
नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब- राहुल गांधी
फेसबुक पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने तस्वीरें शेयर की और तंज कसते हुए लिखा संसद से नरेंदर गायब और देश से सिलेंडर गायब। इस पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने 11 तस्वीरें भी शेयर की यह सभी तस्वीरें संसद के बाहर की हैं। तस्वीरों में विपक्ष के नेता हाथ में बैनर लेकर खड़े हुए हैं। वहीं इसी पोस्ट के एक दूसरे फोटो में विपक्षी नेता सदन के बाहर सीढ़ियों पर बैठे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस के मंच पर सीटिंग को लेकर विवाद का वीडियो वायरल, दिग्विजय और पटवारी की मौजूदगी में दिखा असहज माहौल
Train Viral Video: ट्रेन वायरल वीडियो पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, रेलवे ने खारिज किया दावा
US Iran Peace Deal पर भड़के नेतन्याहू, बोले- ट्रंप और मेरी राय एक नहीं, किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे परमाणु बम
राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से 2029 में जाएगी भाजपा की सत्ता: जालना सांसद डॉ. कल्याण काले का बड़ा दावा
विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनका एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह मीडिया से बात कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि दुनिया तेज़ी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाज़े पर है। अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो एलपीजी, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे। सच्चाई साफ़ है कि पीएम मोदी जी ने समझौता कर लिया है। उन्होंने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है। कमज़ोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है। अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएँगे।
दुनिया तेज़ी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाज़े पर है। अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे। सच्चाई साफ़ है – Compromised PM Modi ji ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है। कमज़ोर और दिशाहीन विदेश… pic.twitter.com/uQgSN4GGdx — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 12, 2026
यह भी पढ़ें: नासिक में सावरकर मानहानि केस खत्म, शिकायतकर्ता ने वापस ली याचिका
एलपीजी संकट के बीच पीएम मोदी ने लोगों से की अपील
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर से देश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से घबराने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वह किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें और केवल सही व सत्यापित जानकारी ही साझा करें।
