Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रियंका के संसद में एंट्री से पहले राहुल गांधी ने रोका, किया ये काम

नेहरू-गांधी परिवार की 11वीं सदस्य के रूप में प्रियंका गांधी वाड्रा की भी संसद में एंट्री हो गई है। आज उन्होंने केरल के वायनाड के सांसद के तौर पर संसद सदस्यता की शपथ ली।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 25, 2025 | 05:53 PM

संसद भवन के भीतर जाते हुए प्रियंका गांधी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य के रूप में प्रियंका गांधी वाड्रा की भी संसद में एंट्री हो गई है। आज उन्होंने केरल के वायनाड के सांसद के तौर पर संसद सदस्यता की शपथ ली। हालांकि प्रियंका गांधी के संसद भवन में प्रवेश करने से पहले एक वीडियो सामने आया। जिसमें वो अपने भाई और अमेठी के सांसद राहुल गांधी के साथ दिखीं।

प्रियंका गांधी कांग्रेस के अन्य सांसदों के साथ संसद भवन में एंट्री करने जा रही थीं कि उससे पहले राहुल गांधी ने उनको हाथ से इशारा करते हुए वहीं रोक लिया। ये देख कुछ देर के लिए वहां मौजूद सांसद कुछ देर के लिए सगबगा गए, तभी राहुल गांधी ने जेब से मोबाइल फोन निकाला और बहन प्रियंका गांधी की तस्वीर खींची।

प्रियंका गांधी को कांग्रेस सांसदों ने पुष्प गुच्छ भेंट करके उन्हें बधाई दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने उन सभी सांसदो के साथ प्रियंका गांधी की तस्वीर खींची। और फिर वे सभी संसद के भीतर चले गए। इस दौरान वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की साड़ी में नजर आईं।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी ही ‘रॉल विंची’ हैं…कोर्ट में याचिकाकर्ता ने रखी दलीलें, जानें कोर्ट ने क्या कहा

‘नरेंद्र’ हुए ‘सरेंडर’ का नारा राहुल ने फिर दोहराया, दादी की दिलेरी याद दिला PM मोदी पर कसा तंज

‘नहीं मालिक आप जैसा बोलोगे वैसा करूंगा…’ PM मोदी और ट्रम्प के AI वीडियो से सियासी भूचाल

‘राहुल गांधी को बीच चौराहे फांसी…’, BRS नेता का विवादित बयान; CM रेवंत रेड्डी पर भी कड़ा प्रहार

प्रियंका गांधी के संसद भवन के भीतर जाते हुए का वीडियो

#WATCH कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा में प्रवेश किया और संसद सदस्य के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत की। (वीडियो सोर्स: एआईसीसी) pic.twitter.com/Qc4gppu09j — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024

केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने आज यानी गुरुवार को संसद में अपने पहले सत्र के लिए पहुंचीं। इसके साथ ही उन्होंने संविधान की कॉपी (लाल किताब) को अपने हाथ में पकड़े हुए साक्षी मानकर संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रियंका कांग्रेस पार्टी की एक प्रमुख नेता भी हैं अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और नेतृत्व के कारण विपक्षी सांसदों के बीच खासी पहचान रखती हैं।

प्रियंका गांधी सांसद पद की शपथ के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की और 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को भी पीछे छोड़ दिया। प्रियंका ने चार लाख से अधिक वोट हासिल कर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M)) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को हराया। मोकेरी को 2,11,407 जबकि तीसरे स्थान पर रहीं भाजपा की उम्मीदवार नव्या हरिदास को 1,09,939 वोट मिले थे।

Rahul gandhi stopped priyanka before she entered parliament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2024 | 12:37 PM

Topics:  

  • Priyanka Gandhi
  • Rahul Gandhi
  • Wayanad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.