Bhooth Bangla Teaser: भूत बंगला का टीजर रिलीज, डर और हंसी का धमाका, अक्षय कुमार फिर करेंगे कमाल

Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू, राजपाल यादव और वामिका गब्बी नजर आएंगे।
Akshay kumar Bhooth Bangla Release Date Teaser
भूत बंगला का टीजर रिलीज (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akshay Kumar Film Bhooth Bangla: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के टीजर के साथ फैंस का दिल जीतने आ गए हैं। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गुरुवार, 12 मार्च को रिलीज हुआ टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों को डर और हंसी का एक साथ अनुभव कराने का वादा करता है।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के टीजर की शुरुआत एक रहस्यमय बंगले के दृश्य से होती है। इसके बाद एक-एक करके फिल्म के स्टार्स हंसते और डरते नजर आते हैं। अक्षय कुमार की मासूम लेकिन डरावनी कॉमिक एक्टिंग ने फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया। टीजर में डर और हंसी का परफेक्ट बैलेंस रखा गया है, जो फिल्म के पूरे मूड का संकेत देता है।

फिल्म में शामिल है बॉलीवुड की दिग्गज कास्ट

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म शोभा कपूर और एकता कपूर के बैनर तले बनी है। खास बात यह है कि राजपाल यादव की यह फिल्म जेल से रिहाई के बाद उनकी पहली बड़ी फिल्म है, वहीं असरानी की यह फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज होने वाली है। ‘भूत बंगला’ टीजर ने साबित कर दिया है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी अब भी बॉलीवुड में मनोरंजन का भरोसेमंद नाम है।

प्रियदर्शन-अक्षय कुमार की जोड़ी फिर करेगी धमाल

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने इससे पहले कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है, और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को हमेशा पसंद आई है। ‘भूत बंगला’ में भी यह जोड़ी हॉरर और कॉमेडी का अनोखा तड़का लगाने वाली है। टीजर ने फैंस के बीच उत्साह और एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। अक्षय कुमार केवल ‘भूत बंगला’ में ही नजर नहीं आएंगे। वह ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। पिछली बार साल 2025 में रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार हॉरर-कॉमेडी में उनका जलवा कैसा रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com