“भारत झुकता नहीं, कांग्रेस ने किया आत्मसमर्पण”: राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का तीखा वार
राहुल गांधी के 'नरेंदर सरेंडर' बयान पर जेपी नड्डा ने पलटवार किया, वे बोले आत्मसमर्पण कांग्रेस के डीएनए में है, भारत कभी हार नहीं मानता, इतिहास भी यही दिखाता है।
- Written By: सौरभ शर्मा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘नरेंदर सरेंडर’ वाले बयान को लेकर राजनीति गर्मा गई है। राहुल गांधी के इस तंज के बाद BJP ने हमला करते हुए कांग्रेस पर इतिहास में बार-बार आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रमुख ने कहा कि भारत कभी झुकता नहीं, लेकिन आत्मसमर्पण कांग्रेस के डीएनए में है। उन्होंने दावा किया कि भारत की सैन्य कार्रवाई को ‘सरेंडर’ कहना सेना का अपमान है और अगर यही बात कोई दुश्मन देश करता, तो उस पर भी हंसी आती। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी के बयान ने देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने यह भी साफ किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की घोषणा किसी राजनीतिक दल ने नहीं, बल्कि सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की थी। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या कांग्रेस यह नहीं समझ पा रही कि पाकिस्तान जैसे देश में भारतीय सेना ने किस स्तर की सैन्य सफलता हासिल की है। भाजपा ने कहा कि ऐसी आलोचना केवल वही कर सकता है जिसने कभी देश की मजबूती के लिए बलिदान नहीं दिया हो।
कांग्रेस पर आत्मसमर्पण के आरोप
भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों का इतिहास आत्मसमर्पण से भरा रहा है। चाहे 1962 की लड़ाई हो या 1971 के युद्ध के बाद शिमला समझौता, कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय हितों से समझौता किया है। सिंधु जल संधि, हाजी पीर दर्रा और छम्ब सेक्टर जैसे संवेदनशील इलाकों को गंवाने का उदाहरण देते हुए भाजपा ने कहा कि ये सभी मामले कांग्रेस के कार्यकाल में हुए और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम वांगचुक मामले में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा का आरोप, ‘देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे कुछ लोग’
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को सजा नहीं…छात्रों के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, सरकार पर बोला हमला
राहुल के बयान पर भड़की भाजपा
भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री और भारतीय सेना के विरुद्ध दिए गए बयान न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का भी अपमान है। भाजपा ने सवाल उठाया कि पाकिस्तान भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद चुप है, लेकिन राहुल गांधी देश के भीतर ही सैन्य पराक्रम पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पार्टी का मानना है कि ऐसे बयानों से राष्ट्रीय सुरक्षा और सेनाओं का मनोबल प्रभावित होता है।
