Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘शर्म’ बनाम ‘शक्ति’ की जंग! हिंदी के बाद अंग्रेजी पर मचा बवाल, शाह-राहुल की जुबानी जंग ने बढ़ाया सियासी पारा

अमित शाह ने कहा था कि भविष्य में अंग्रेजी बोलने वाले शर्मिंदा होंगे और भारतीय भाषाएं हमारी असली पहचान हैं। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी-RSS पर हमला बोला है। उन्होंने अंग्रेजी को ताकत बताया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 20, 2025 | 05:20 PM

अमित शाह, राहुल गांधी (File Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भाषा विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नहीं चाहते कि गरीब के बच्चे अंग्रेजी सीखे।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है। अंग्रेजी जंजीर नहीं – जंजीरें तोड़ने का औजार है। कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, BJP-RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे। वो नहीं चाहते हैं कि वह पढ़-लिखकर सवाल पूछें, आगे बढ़ें तथा बराबरी करें। राहुल गांधी ने कहा कि आज के समय में अंग्रेजी उतनी ही जरूरी है जितनी आपकी मातृ भाषा। क्योंकि यही रोजगार दिलाएगी और आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी।

एक्स पर राहुल गांधी का पोस्ट

राहुल गांधी ने कहा कि भारत की हर भाषा में आत्मा है, संस्कृति है, ज्ञान है। हमें इन्हें संजोना है, साथ ही हर बच्चे को अंग्रेजी भी सिखानी है। यही रास्ता है एक ऐसे भारत का, जो दुनिया से मुकाबला करे और हर बच्चे को बराबरी का मौका दे।

अंग्रेज़ी बाँध नहीं, पुल है।
अंग्रेज़ी शर्म नहीं, शक्ति है।
अंग्रेज़ी ज़ंजीर नहीं – ज़ंजीरें तोड़ने का औज़ार है।

BJP-RSS नहीं चाहते कि भारत का ग़रीब बच्चा अंग्रेज़ी सीखे – क्योंकि वो नहीं चाहते कि आप सवाल पूछें, आगे बढ़ें, बराबरी करें।

आज की दुनिया में, अंग्रेज़ी उतनी ही ज़रूरी… pic.twitter.com/VUjinqD91s

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 20, 2025

अंग्रेजी एक हथियार

राहुल गांधी ने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वो बता रहे हैं कि अंग्रेजी एक हथियार है। आप यदि अंग्रेजी सीख जाते हैं तो कहीं भी घुस सकते हैं। अंग्रेजी आप सीख जाते हैं तो आप अमेरिका, जापान और कहीं और भी जा सकते हैं। आप कहीं पर भी काम कर सकते हैं। अंग्रेजी के खिलाफ जो भी लोग हैं वो नहीं चाहते हैं कि आपको करोड़ों रुपये की नौकरी मिले। वह चाहते हैं कि दरवाजा आपके लिए बंद रहे।

‘दलितों का अपमान…खुद को बाबा साहेब से बड़ा दिखाना चाहते हैं’, लालू के वायरल वीडियो पर पीएम मोदी ने बोला हमला

क्या कहा था अमित शाह ने?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि जल्द ही भारत में ऐसा वक्त आएगा जब अंग्रेजी बोलने वाले खुद में शर्मिंदगी महसूस करेंगे। ऐसे समाज का निर्माण अब दूर नहीं है। उन्होंने कहा था कि किसी विदेशी भाषा में आप अपनी संस्कृति, धर्म तथा इतिहास को नहीं समझ सकते। हमारे देश की भाषाएं हमारी गहना है और 2047 में भारत का दुनिया में शीर्ष पर रहने के लिए हमारी भाषाओं का अहम योगदान होगा।

Rahul gandhi reacts on amit shah comment on english language

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2025 | 05:20 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Indian Languages
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘खड़ा हूं आज भी वहीं…’, राहुल के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का नड्डा ने मीम की भाषा में उड़ाया मजाक

2

बिहार का सियासी पारा होगा हाई, 22 अगस्त को पटना आ रहे पीएम मोदी; गंगा पुल का करेंगे उद्घाटन

3

चुनाव आयोग और भाजपा के बीच में समझौता, राहुल-तेजस्वी के सामने युवक ने बताई आपबीती

4

ब्रिटेन से राहुल गांधी की नागरिकता पर आई रिपोर्ट, भेजा पासपोर्ट की कॉपी व सिटिजन डिटेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.