Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी पहुंचे मणिपुर, एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने रोका कांग्रेस का काफिला

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jun 29, 2023 | 01:41 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. जहां एक तरफ मणिपुर बीते 3 मई से हिंसा की चपेट में झुलस रहा है। वहीं यहां शांति प्रयासों पर अब तक की गई कोशिशें ज्यादा कारगर साबित नहीं हो सकी हैं। फिलहाल कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर में पहुच चुके हैं। वो यहां दो दिन दौरे पर हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक एयरपोर्ट से कुछ दूर पर एक पुलिस चेक पोस्ट पर राहुल गांधी का काफिला स्थानीय पुलिस ने फिलहाल रोक दिया है। जी हां, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने आज बिष्णुपुर में रोक दिया।

Manipur | Rahul Gandhi’s convoy has been stopped by police near Bishnupur. Police say that they are not in a position to allow us. People are standing on both sides of the road to wave to Rahul Gandhi. We are not able to understand why have they stopped us?: Congress General… pic.twitter.com/LqYWhyo5AH — ANI (@ANI) June 29, 2023

इधर मामले पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि, “राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक लिया है। पुलिस का कहना है कि वे हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि राहुल गांधी को हाथ हिलाने के लिए अनेकों लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि पुलिस ने हमें क्यों रोका है?

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर दौरे पर आज इंफाल पहुंचे। वह फिलहाल राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं और अपनी यात्रा के दौरान यहां राहत शिविरों का दौरा करेंगे और इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह

लोकसभा में भिड़े अखिलेश और अमित शाह, सपा ने मांगा मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण तो शाह ने दिया जवाब- VIDEO

Nagpur NMC में हाई वोल्टेज ड्रामा, स्वीकृत सदस्यों के नामांकन पर MIM का हंगामा, कांग्रेस में मची सिर-फुटव्वल!

Women Reservation Bill 2023: संसद के विशेष सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक, सरकार को घेरने की बनी रणनीति

#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi reaches Imphal, Manipur. He is on a two-day visit to the state and will visit relief camps and interact with civil society representatives in Imphal and Churachandpur during his visit. pic.twitter.com/Ov5YwHTOFH — ANI (@ANI) June 29, 2023

जानकारी हो कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में बीते 3 मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। मणिपुर की 53% आबादी मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40% है और यह मुख्यत: पर्वतीय जिलों में रहती है।

Rahul gandhi reached manipur police stopped congress convoy just a short distance from the airport

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2023 | 01:41 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Congress
  • Manipur Clashes
  • Manipur Violence
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.