संसद हाईजैक कर ली गई… छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी-विपक्ष पर बरसे गिरिराज सिंह; कहा- PM ने दिखाई संवेदनशीलता
Parliament Monsoon Session 2026: गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और विपक्ष पर संसद हाईजैक करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों से किया हर वादा निभाया गया।
- Written By: अमन मौर्या
गिरिराज सिंह (सोर्स- IANS)
Giriraj Singh Targets Rahul Gandhi: लोकसभा में हंगामे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के पेपर लीक विरोधी आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ केस वापस लेने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि चाहे राहुल गांधी हों, अखिलेश यादव हों या विपक्षी दल, उन्होंने संसद को हाईजैक कर लिया है।
उन्होंने ऐसा क्यों किया है? क्या उन्हें छात्रों के प्रति कोई सहानुभूति है? जब 3 मई को पेपर लीक का मुद्दा उठा, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत कार्रवाई की और नतीजों को सुनिश्चित किया। किसी भी छात्र का शैक्षणिक वर्ष बर्बाद नहीं हुआ। उसके बाद एक नया कानून लाया गया और अब इसे फास्ट ट्रैक पर लाया जा रहा है।
PM मोदी ने छात्रों के मुद्दे पर दिखाई संवेदनशीलता: गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा कि छात्र प्रतिनिधि के साथ किया गया वादा भी हमने पूरा किया। जब प्रधानमंत्री बच्चों की परीक्षा के बारे में विचार-विमर्श कर रहे थे, तब राहुल गांधी विदेश घूम रहे थे। छात्रों ने विपक्षी दलों को अपना प्रतिनिधि नहीं बनाया। ऐसे में ये सब लोकसभा में क्यों हंगामा कर रहे हैं? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संवेदनशीलता दिखाई है। छात्रों के हित में सभी कदम को उठाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
संसद में आज Paper Leak Bill पर अहम बहस, 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान
संसद में Paper Leak Bill पर आज होगी चर्चा, 93 संशोधनों के साथ सरकार को घेरेंगे राहुल-अखिलेश
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने जमकर लगाए ‘जिंदाबाद’ के नारे, देखें VIDEO
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव, आज संसद में पेश होगा परीक्षा संशोधन बिल, विपक्ष घेरने को तैयार!
छात्रों के सच्चे हितैषी केवल आदरणीय प्रधानमंत्री जी हैं, जिन्होंने युवाओं के लिए हर संभव समाधान उपलब्ध कराया है। छात्रों के मुद्दे पर बिन बुलाए मेहमान की तरह आए विपक्ष यह सुन लें कि उनकी यह अवसरवादी राजनीति अब देश के सामने उजागर हो चुकी है। छात्रों का हित किसमें है, यह सरकार… pic.twitter.com/ulBEGat9F8 — Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) July 28, 2026
बिहार सरकार ने वही किया, जिसकी उम्मीद थी: गिरिराज सिंह
छात्रों के खिलाफ केस वापस लेने के बिहार सरकार के फैसले पर जारी वीडियो में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने वही किया है, जिसकी उम्मीद थी। हालांकि केस रोक दिए गए थे, फिर भी विस्तृत जांच जरूरी है क्योंकि विरोध प्रदर्शनों में कई ऐसे लोग भी शामिल हो गए थे, जो छात्र नहीं थे।
ये भी पढे़ं- क्या छात्र आतंकवादी थे? प्रियंका गांधी ने AK-47 और पैलेट गन पर सरकार बोला हमला, गृहमंत्री से मांगा जवाब
पुलिस स्टेशन पर बम हमले का किया जिक्र
गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे अब याद आ रहा है कि एक पुलिस स्टेशन पर बम से हमला भी हुआ था। ऐसे असामाजिक तत्व विरोध प्रदर्शनों में घुस आए और छात्रों की बदनामी कराई, जबकि छात्रों को शायद खुद पता भी नहीं चला कि क्या हो रहा था। अब कई तथ्य सामने आ रहे हैं। बिहार सरकार ने वही कदम उठाया है, जिसकी लोग मांग कर रहे थे।
एजेंसी इनपुट के साथ…
